{"_id":"6ac52aba53832e8cfc026967","slug":"teenager-murdered-with-a-sharp-edged-weapon-by-the-ganges-body-dumped-in-a-drain-allahabad-news-c-3-1-hld1039-991980-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गंगा किनारे किशोर की धारदार हथियार से हत्या, शव नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गंगा किनारे किशोर की धारदार हथियार से हत्या, शव नाले में फेंका
विज्ञापन
हवेलिया इलाके में गंगा किनारे सोमवार रात शांतनु दुबे (17) पुत्र दीपक दुबे की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। मंगलवार भोर में तलाश के दौरान पिता को बेटे का शव मिला। किशोर के सिर पर कई गहरे वार किए गए थे। उसके दाहिने हाथ की एक उंगली भी कटी मिली। पुलिस ने तीन टीम गठित की है।
पुरानी झूंसी कोहना निवासी दीपक दुबे के दो पुत्रों में बड़ा शांतनु 12वीं का छात्र था। मृतक की बड़ी मां मीरा दुबे ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे शांतनु के मोबाइल फोन पर वॉट्सएप कॉल आई। इसके बाद वह अपनी दूसरी मां सोनी दुबे से कुछ देर में लौटने की बात कहकर स्कूटी से घर से निकल गया।
देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। भोर में करीब चार बजे पिता दीपक उसकी तलाश करते हुए गंगा किनारे की ओर गए। हवेलिया में लक्कड़ बाबा मंदिर से कुछ दूरी पर उन्हें शांतनु की स्कूटी पलटी हुई मिली।
विज्ञापन
स्कूटी से कुछ दूर आगे बढ़ने पर नाले में बेटे का शव औंधे मुंह पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर डीसीपी नगर सागर जैन, एसीपी झूंसी अरुण पाराशर, इंस्पेक्टर नरेश कुमार आदि पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, शांतनु के सिर पर धारदार हथियार से तीन-चार वार किए गए थे। सिर के पीछे, सामने और बगल में गहरे घाव थे। माथे पर भी गंभीर चोट थी।
परिजनों ने पैसे के लेनदेन को हत्या की वजह बताया है, जबकि पुलिस दूसरे पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वारदात में इस्तेमाल हथियार का पता नहीं चल सका है। साथ ही किशोर का फोन भी नहीं मिला है।
सीसीटीवी में दिखे चार युवक, पानी की बोतल लेकर निकला था किशोर
पुलिस की जांच सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच गई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक घर के बाहर लगे कैमरे में देर रात चार युवक नजर आए हैं। परिजनों ने इन युवकों के घटना में शामिल होने की आशंका जताई है। शांतनु के चचेरे भाई अनमोल दुबे के मुताबिक, सीसीटीवी में दिख रहे युवकों पर घटना में शामिल होने का शक है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक कौन हैं और उनका शांतनु से कोई संबंध था या नहीं। जांच में यह भी सामने आया है कि शांतनु सोमवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था। उसने पास की किराना दुकान से पानी की एक बोतल खरीदी थी। इसके बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।
स्कूटी पर मिले खून के निशान, घटनास्थल पर पड़ी थी चप्पल
झूंसी। शांतनु दुबे की हत्या की जांच में उसकी स्कूटी पर मिले खून के निशान अहम सुराग बन गए हैं। स्कूटी के मीटर, हैंडल और फुटरेस्ट पर खून मिला है। दोनों हैंडल भी खून से सने थे। घटनास्थल के पास शांतनु की चप्पल पड़ी मिली, जबकि उसका मोबाइल फोन गायब है।
घटनास्थल और स्कूटी की स्थिति के आधार पर आशंका है कि शांतनु पर अचानक पीछे से धारदार हथियार से हमला किया गया होगा। इसके बाद सामने से भी उस पर वार किए गए। सिर पर हुए हमले से बचने के लिए उसने दाहिना हाथ आगे किया होगा, जिससे उसकी एक उंगली भी कट गई।
एसीपी झूंसी अरुण पाराशर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हवेलिया निवासी उज्ज्वल सेन गुप्ता, छोटू पासी और दिव्यांश निषाद को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से एक आरोपी उज्ज्वल सेन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक की जांच में पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है।
-परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। -सागर जैन, डीसीपी नगर