फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager drowns while bathing in Yamuna, body exhumed by divers

Prayagraj :  यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव

Wed, 04 May 2022 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 May 2022 12:11 AM IST
सार

शंकरढाल के रहने वाले अनिल चौरसिया पुराने यमुना पुल के पास मुट्ठीगंज में ठेले पर बाटी चोखा बेचते हैं। उनका बेटा कृष्णा चौरसिया (13) कभी कभी उनके साथ आ जाता था। आज सुबह भी वह पिता के साथ मुट्ठीगंज आया था।

विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in Yamuna, body exhumed by divers
saf - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीडगंज थाना क्षेत्र में बोट क्लब के पास यमुना में नहाने गया किशोर मंगलवार की सुबह डूब गया। घर वाले उसे खोजते रहे। दोपहर में काली घाट पर उसके कपड़े और चप्पल मिले तो उसके डूबने का पता। गोताखोरों ने घंटे भर में शव को खोज निकाला। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन



शंकरढाल के रहने वाले अनिल चौरसिया पुराने यमुना पुल के पास मुट्ठीगंज में ठेले पर बाटी चोखा बेचते हैं। उनका बेटा कृष्णा चौरसिया (13) कभी कभी उनके साथ आ जाता था। आज सुबह भी वह पिता के साथ मुट्ठीगंज आया था। करीब साढ़े आठ बजे उसने पिता से कहा कि ‘पापा थोड़ी देर में आ रहे हैं’। अनिल उस समय व्यस्त थे। उन्होंने कहा ठीक है जाओ। कुछ पूछा भी नहीं। वहां से निकलकर कृष्णा सीधे काली घाट पहुंचा और कपड़े और चप्पल घाट पर रखकर यमुना में स्नान करने लगा।
विज्ञापन



इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। उधर जब दस बजे तक वह वापस नहीं लौटा तो अनिल ने खोजना शुरू किया। कहीं पता नहीं चला। इस बीच उन्होंने बोट क्लब के बाद काली घाट पर देखा तो कृष्णा के कपड़े और चप्पल पड़े थे। अनहोनी की आशंका से अनिल दहल गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नई बस्ती के दरोगा कुशल तिवारी और महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने नदी में उतारा गया। एक घंटे बाद कृष्णा का शव मिल गया। तब तक घर के लोग भी पहुंच गए थे। शव को देखते ही घर वाले चीखने चिल्लाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed