{"_id":"6271774c3e120a38d01e9b24","slug":"teenager-drowns-while-bathing-in-yamuna-body-exhumed-by-divers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव
Wed, 04 May 2022 12:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 May 2022 12:11 AM IST
सार
शंकरढाल के रहने वाले अनिल चौरसिया पुराने यमुना पुल के पास मुट्ठीगंज में ठेले पर बाटी चोखा बेचते हैं। उनका बेटा कृष्णा चौरसिया (13) कभी कभी उनके साथ आ जाता था। आज सुबह भी वह पिता के साथ मुट्ठीगंज आया था।
विज्ञापन
saf
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीडगंज थाना क्षेत्र में बोट क्लब के पास यमुना में नहाने गया किशोर मंगलवार की सुबह डूब गया। घर वाले उसे खोजते रहे। दोपहर में काली घाट पर उसके कपड़े और चप्पल मिले तो उसके डूबने का पता। गोताखोरों ने घंटे भर में शव को खोज निकाला। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
शंकरढाल के रहने वाले अनिल चौरसिया पुराने यमुना पुल के पास मुट्ठीगंज में ठेले पर बाटी चोखा बेचते हैं। उनका बेटा कृष्णा चौरसिया (13) कभी कभी उनके साथ आ जाता था। आज सुबह भी वह पिता के साथ मुट्ठीगंज आया था। करीब साढ़े आठ बजे उसने पिता से कहा कि ‘पापा थोड़ी देर में आ रहे हैं’। अनिल उस समय व्यस्त थे। उन्होंने कहा ठीक है जाओ। कुछ पूछा भी नहीं। वहां से निकलकर कृष्णा सीधे काली घाट पहुंचा और कपड़े और चप्पल घाट पर रखकर यमुना में स्नान करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। उधर जब दस बजे तक वह वापस नहीं लौटा तो अनिल ने खोजना शुरू किया। कहीं पता नहीं चला। इस बीच उन्होंने बोट क्लब के बाद काली घाट पर देखा तो कृष्णा के कपड़े और चप्पल पड़े थे। अनहोनी की आशंका से अनिल दहल गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नई बस्ती के दरोगा कुशल तिवारी और महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने नदी में उतारा गया। एक घंटे बाद कृष्णा का शव मिल गया। तब तक घर के लोग भी पहुंच गए थे। शव को देखते ही घर वाले चीखने चिल्लाने लगे।
विज्ञापन