{"_id":"5e84e4088ebc3e76987d7f9b","slug":"teenager-dies-in-fire-in-karari-tension-in-village-allahabad-news-ald2723843117","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी में किशोरी ने आग लगाकर दी जान, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करारी में किशोरी ने आग लगाकर दी जान, गांव में तनाव
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार,करारी के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का मामला
संवाद न्यूज एजेसी
करारी/म्योहर (कौशाम्बी)। करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश पर एक किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शोहदों की हरकत को लेकर गांव में तनातनी की स्थिति बनी है।
करारी इलाके की एक किशोरी आठवीं की छात्रा थी। उसके चाचा ने बताया कि मंगलवार शाम वह खेतों की ओर गई थी। वहां गांव के ही संदीप पुत्र मोहन व अरुण पुत्र रामसजीवन ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। घटना से क्षुब्ध छात्रा ने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद परिवार के लोग उलाहना देने आरोपियों के घर चले गए। इसी बीच छात्रा ने कमरे में मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। चीखें सुन कमरे का ताला तोड़कर जब तक परिजन भीतर दाखिल हुए, तब तक वह करीब 50 फीसदी झुलस चुकी थी। अस्पताल ले जाने से पहले घर पर ही उसने दम तोड़ दिया। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी एसएन पाठक तथा करारी कोतवाल केपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं करारी इंस्पेक्टर कृष्ण प्रताप सिंह का कहना है कि मनचलों की हरकत से तंग किशोरी आग लगाकर जान दी है। एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट में स्थिति और भी साफ हो जाएगी।
आए दिन छेड़खानी करते थे आरोपी
म्योहर। पीड़ित परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों ने भी बताया कि शोहदे आए दिन छात्रा के साथ छेड़खानी करते थे। छात्रा यह बात अपनी मां को बताती थी, लेकिन लोकलाज के डर से मां खामोश रहती थी। अब घटना के बाद उसने सबकुछ हर किसी को बताया। मां की खामोशी का ही नतीजा रहा कि शोहदों का हौसला बढ़ता गया। मंगलवार शाम उन्होंने दुष्कर्म की कोशिश करने तक का दुस्साहस कर डाला।