फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager dies after falling from out-of-control tempo

Prayagraj News: अनियंत्रित टेंपो से गिरकर किशोर की मौत

Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after falling from out-of-control tempo
फोटो परिचय। मृतक अंश की फोटो फाइल तथा बिलखते परिजन
कस्बे में रविवार सुबह बस्ती के बच्चों के साथ एक मालवाहक बाॅडी विहीन टेंपो पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे किशोर की सड़क पर गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

वार्ड 3 करबला निवासी सुनील कुमार भारतीया मजदूरी करके पत्नी मंजू देवी, बेटी अनामिका (14), अंश (12), अंशिका (10) व सौरभ (6) सहित परिवार का पालन करते हैं। रविवार को सुबह 10 बजे के करीब उनके घर के पास से एक मालवाहक बाॅडी विहीन टेंपो गुजर रहा था, जिस पर बस्ती के भी कुछ बच्चे भी सवार थे। इस दौरान अंश भी उस पर बैठ गया।

कुछ दूर जाने के बाद चालक मोड़ पर जैसे ही टेंपो मोड़ने लगा कि किनारे बैठा अंश अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और उसी टेंपो की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

फोटो परिचय। मृतक अंश की फोटो फाइल तथा बिलखते परिजन

फोटो परिचय। मृतक अंश की फोटो फाइल तथा बिलखते परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed