फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager crushed to death by sand-laden tractor; driver flees.

Prayagraj News: बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत, चालक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager crushed to death by sand-laden tractor; driver flees.
डांडी गांव में सड़क के किनारे खड़े किशोर की बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश निवासी अशोक कुमार बीते कई साल से नवाबगंज के डांडी गांव में झुग्गी बनाकर रहते हैं। अशोक कुमार इन दिनों कमाने के लिए बाहर गए हैं। पत्नी व बच्चे डांडी गांव की झुग्गी में रहते हैं। शाम करीब छह बजे अशोक का बेटा धनंजय कुमार (10) अपनी झुग्गी से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर खड़ा था।
विज्ञापन

बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे की जानकारी होते मौके पर लोग जुट गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed