फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager attempted suicide, neighbor accused

Prayagraj News: किशोरी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पड़ोसी युवक पर आरोप

Tue, 19 Aug 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 19 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager attempted suicide, neighbor accused
घर के अंदर खुद को बंद कर किशोरी (कक्षा नाै की छात्रा) ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक के गालीगलौज व मारपीट से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एफआईआर में पिता ने बताया कि वह ड्राइवरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। पड़ोस में रहने वाला आजाद का भांजा छोटू उर्फ मो. कैफ आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर उसकी पत्नी, बेटी के साथ भी गालीगलौज करता था। शनिवार शाम करीब पांच बजे भी वह बेटी को अनावश्यक गाली देने लगा। विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से पीटा व जान से मारने की धमकी देने लगा। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग आए और उन्होंने बेटी को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इससे क्षुब्ध होकर बेटी ने घर में जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया और गंभीर रूप से झुलस गई। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed