{"_id":"697a783179124920050664e4","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-naini-news-c-257-1-sald1006-119556-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Thu, 29 Jan 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रेही कला में मंगलवार की रात एक किशोरी का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरा। पूछताछ में पता चला कि किशोरी परिवार वालों से नाराज थी और उसने आत्महत्या कर ली।
उक्त गांव निवासी भोला राय एक गेस्ट हाउस का संचालन करते हैं। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं। छोटी बेटी शिवानी राय (15) ने पिछले साल आठवीं करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर घर वालों ने डांट दिया। इससे नाराज होकर वह कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया।
काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो किशोरी का शव छत में पंखे के चुल्ले के सहारे फंदे से लटका था।
विज्ञापन
सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। कमरे में पुलिस को कई सुसाइड नोट नहीं मिला। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल ने बताया कि परिवार वालों से विवाद के बाद किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया है। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया है कि घटना से पहले परिवार वालों से उसकी बहस हुई थी।