फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenage girl abducted; no trace found even after three days

Prayagraj News: किशोरी का अपहरण, तीन दिन बाद भी नहीं चला पता

Wed, 08 Jul 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 08 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl abducted; no trace found even after three days
भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में कक्षा पांचवीं की छात्रा का अपहरण हो गया है। बीते शनिवार को वह मार्कशीट लेने विद्यालय गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पड़ोस के कुछ युवक उसे बोलेरो में बैठाकर ले गए हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने पड़ोसी लड़कों के घर पूछताछ की, तो उनके परिजन लड़ने लगे। पीड़ित परिजनों ने भीरपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही लड़की को बरामद किया जा सका। लड़की की मां ने बताया कि दो सप्ताह पहले एक पड़ोसी ने बेटी को गायब करने की बात कही थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। थाना प्रभारी करछना रणविजय सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। परिजन थाने आएं तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed