फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Techincal error in website, students could't fill the form.

वेबसाइट ठप, फार्म नहीं भर सके प्रतियोगी

Thu, 16 May 2019 12:17 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Techincal error in website, students could't fill the form.
uppsc

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के एक दिन पहले तक बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र मुख्य परीक्षा के लिए फार्म नहीं भर सके हैं। उनका कहना है कि आयोग की वेबसाइट ठप है। वेबसाइट धीमी गति से चलने के कारण एक फार्म भरने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहे हैं। परीक्षार्थियों ने आयोग के सचिव से आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 17 से 21 जून के बीच प्रस्तावित है। परीक्षा में 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। आयोग ने मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए सात से 16 मई के बीच आवेदन का समय दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि के एक दिन पहले तक यानी 15 मई को बड़ी संख्या में परीक्षार्थी फार्म नहीं भर सके हैं। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग
पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा ने बृहस्पतिवार को मुख्य परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के साथ आयोग के सचिव, परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौपेगा। अध्यक्ष कौशल सिंह एवं हर्षवर्द्धन पाठक ने बताया कि परीक्षार्थी अपने प्रवेशपत्र के साथ 11 बजे लोक सेवा आयोग पहुंचेंगे। परीक्षार्थियों का कहना है कि मुख्य परीक्षा के पैटर्न में बदलाव के बाद आयोग को अतिरिक्त समय देना चाहिए। छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो प्रतियोगी आत्मदाह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed