फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tech Expo... Artificial hand will pick up a glass of water with a gesture and will also type

Prayagraj News: टेक एक्सपो... एक इशारे पर पानी का गिलास उठाएगा कृत्रिम पंजा, करेगा टाइपिंग भी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tech Expo... Artificial hand will pick up a glass of water with a gesture and will also type
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के टेक एक्सपो में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रुचिर त्रिपाठी और उनकी टीम ने एक कृत्रिम पंजा बनाया है। जो एक इशारे से पानी का गिलास उठाएगा और कंप्यूटर पर टाइपिंग समेत वो सारे काम करेगा, जो पंजा करता है।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा, पंजे (प्रोस्थेटिक आर्म) में लगे सेंसर को हाथ की नसों में लगाया जाएगा। इसके बाद दिमाग की गतिविधि के मुताबिक वह काम करेगा। दिमाग से मिले ऑर्डर को सेंसर की मदद से पंजा भांप लेगा और उसी के हिसाब से काम करेगा। एमएनएनआईटी के छात्र रुचिर के अलावा सागर कुमार, विवेक सिंह, रितिश कुमार, उत्कर्ष कुमार, रिषभ सक्सेना और राजीव गुप्ता 2024 से कृत्रिम पंजे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित एक दिनी टेक एक्सपो में इसके अलावा छात्रों के फ्लैग होस्टिंग ड्रोन, ग्लाइडर, विजन गाइडर रोवर और डाॅग रोबोट की चर्चा भी खूब रही। टेक एक्सपो का आयोजन रोबोटिक्स, एरोमाॅडलिंग और एस्ट्रोइंग क्लब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
1- फ्लैग होस्टिंग ड्रोन
30 हजार की लागत और तीन महीने के मेहनत से बना फ्लैग होस्टिंग ड्रोन झंडा फहराने या किसी भी चार्ट को प्रस्तुत करने में सक्षम है। कार्तिकेय कुमार ने बताया कि इस ड्रोन की मदद से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा भी फहराया गया था। इस ड्रोन को कार्तिकेय, उत्कर्ष राजपूत, माधव गोयल ने बनाया है।
2- ग्लाइडर
दो हजार की लागत से बना ग्लाइडर स्पीड से उड़ने में सक्षम है। छात्र माधव गोयल ने बताया कि ग्लाइडर को आईआईटी कानपुर के कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया था। ग्लाइडर को माधव गोयल, सुनील और अभिषेक ने बनाया है।
3- विजन गाइडर रोवर
छात्रों ने विजन गाइडर रोवर बनाया है जो मानव रहित सर्विलांस उपलब्ध कराता है। यह एक एआई आधारित रोबोट है जो उन जगहों के लिए बनाया गया है जहां पर मनुष्य अधिक देर तक निगरानी नहीं कर सकता है। इसको वेदांत त्रिपाठी, अमन शुक्ला, दिव्यांश पांडेय, कृतिका परिहार, हर्ष अग्रवाल और इशांत गोयल ने बनाया है।
4- रोबोटिक डॉग: चार पैरों वाला स्मार्ट रोबोट
रोबोटिक डॉग कुत्ते की तरह चलता है। इसका उद्देश्य भविष्य में उन्नत क्वाड्रुपेड रोबोटिक्स के विकास की दिशा में कार्य करना है। इसको ध्रुव चंढ़ोक, अभय अग्रवाल, अभिनीत अग्रवाल, अभिषेक कुमार सिंह, अमन कुमार, जितेंद्र सिंह, सुधांशु, कृष्णा राज अग्रवाल, हर्षित कुमार ने बनाया है।

5 -एआई म्यूजिक जेनरेटर... जब मशीन बनाए सुर और ताल
यह प्रोजेक्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करके संगीत की रचना करता है। यह पियानो और ड्रम की धुनें बना सकता है और इसमें एक यूजर-फ्रेंडली वेब इंटरफेस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed