फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers will take online classes from the department in Allahabad University: Vice Chancellor

इलाहाबाद विवि में विभाग से ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे शिक्षक : कुलपति

Sat, 05 Dec 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Dec 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teachers will take online classes from the department in Allahabad University: Vice Chancellor
prayagraj news : प्रो. संगीता श्रीवास्तव, कुलपति- इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ऐतिहासिक सीनेट हॉल में पहली बार संबोधित करते हुए विवि के उत्थान में सबके सहयोग की अपेक्षा की। कोरोना कॉल में घर से ऑनलाइन पढ़ा रहे शिक्षकों से उन्होंने कहा कि वह विभाग में ऑनलाइन कक्षाएं चलाएं। इस बारे में रजिस्ट्रार की ओर से शुक्रवार को आदेश भी जारी हो गया।
विज्ञापन


कुलपति ने शिक्षकों को समय से विवि आने के लिए कहा। कहा कि जिन विभागों में कंप्यूटर की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। विवि की ओर से संसाधन में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नई शिक्षा नीति के बारे में विभागाध्यक्षों से कहा कि अपने विभागों में ब्रेन स्टॉरमिंग सत्रों का आयोजन करें। इसके लिए डीन के माध्यम से इस नीति को कार्यान्वित करें। उन्होंने पाठ्यक्रम को रोजगार परक बनाने की सलाह दी। इससे छात्रों का बहुआयामी विकास होगा। 
विज्ञापन

विवि की रैंकिंग सुधारना पहली प्राथमिकता

वीसी ने छात्रों को बहुभाषी बनाने के लिए विभिन्न भाषाओं के कोर्स चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने निरंतर शिक्षक-छात्र अनुपात बढ़ने पर चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरियर एडवांसमेंट के तहत जल्द होगी सेलेक्शन कमेटी

शिक्षकों से संबंधित विषयों की चर्चा करते हुए कुलपति ने कहा कि उनकी वरिष्ठता सूची शीघ्र घोषित की जाएगी। जिन शिक्षकों की प्रोन्नति किसी कारण से नहीं हो पाई है, उनके लिए कॅरियर एडवांसमेंट से संबंधित सेलेक्शन कमेटी जल्द आहूत की जाएगी। शिक्षकों के बिल भुगतान, प्रोजेक्ट से संबंधित भुगतान आदि की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए वित्त विभाग को अधिक गतिशील करने का आश्वासन दिया। वित्त अधिकारी डॉ. सुनील कांत मिश्र ने शिक्षकों को अनेक प्रक्रियागत बिंदुओं से अवगत कराया, जिससे कि भुगतान में सुविधा हो। रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने कुलपति का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed