फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers will be able to apply from February 9

शिक्षिकाएं नौ फरवरी से कर सकेंगी तबादले के लिए आवेदन

Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षकों को अंतरजनपदीय तबादला के नियमों में मिली छूट के बाद उनसे ऑनलाइन आवेदन भी मांग लिए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया नौ से 15 फरवरी तक चलेगी। उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद स्कंद शुक्ला ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी।
विज्ञापन


इसके पहले अंतर जनपदीय तबादले के लिए शिक्षकों से 29 जनवरी तक आवेदन लिए गए थे। इसमें 10 हजार से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किए थे। लेकिन, एक स्थान पर पांच वर्ष या उससे अधिक समय तक रहने वाले शिक्षकों से ही आवेदन मांगे गए थे सो पांच वर्ष पूरा न करने वाली महिला शिक्षक आवेदन नहीं कर सकी थीं।
विज्ञापन


इस मामले में उच्च न्यायालय में दाखिल याचिकाओं में पारित आदेशों के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद ने विशेष परिस्थितियों में महिला शिक्षकों को पांच वर्ष की समय सीमा से छूट देते हुए तबादले के लिए आवेदन मांगे हैं। विशेष परिस्थिति के तहत शिक्षिकाओं के आवेदन पर उनके पति/ससुराल के जनपद में तबादले पर विचार किया जा सकेगा। शिक्षिकाएं upbasiceduparishad.gov.in पर 15 फरवरी को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। इसके बाद 17 फरवरी को काउंसिलिंग होगी और 23 फरवरी तक बीएसए को आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed