फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teachers recruitment interview to be held on 22 July in ASU

राज्य विवि में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

Tue, 14 Jul 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
teachers recruitment interview to be held on 22 July in ASU
-11 विषयों में शिक्षकों के 76 पदों पर होनी है भर्ती
विज्ञापन

-पिछले सात नवंबर-दिसंबर में लिए गए थे आवेदन
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए 22 जुलाई से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कुल 11 विषयों में शिक्षकों के 76 पदों पर भर्ती की जानी है।
राज्य विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन पिछले साल 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक लिए गए थे। कोरोना संक्रमण और फिर लॉक डाउन के कारण लंबे समय तक इंटरव्यू की प्रक्रिया अटकी रही। राज्य विवि प्रशासन ने अब इंटरव्यू शुरू कराने का निर्णय लिया है। इंटरव्यू 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन प्राचीन इतिहास विषय के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय में कुल 11 विषय हैं। अभी कुछ विषयों के इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इन 11 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 11 और एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के 19-19 पदों पर भर्ती होनी है। राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी तय किया था कि शिक्षकों की भर्ती के बाद नए सत्र से नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी स्थित नवनिर्मित परिसर में पठन-पाठन शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच यह काम भी फंस गया है। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीपीआई कैंपस स्थित विश्वविद्यालय को नए परिसर में शिफ्ट किया जा सकता है। वहां कई भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed