फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers and students took a pledge to stay healthy

शिक्षकों और छात्रों ने लिया स्वस्थ्य रहने का संकल्प

Fri, 22 Jun 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jun 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students took a pledge to stay healthy
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वविद्यालयों में योग प्रशिक्षण शिविर के आयोजन किए गए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय और नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षकों और छात्रों ने साथ मिलकर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, स्पोर्ट्स बोर्ड एवं अन्य विभागों के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू थे। योग शिक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने योगासन का प्रदर्शन किया, जिसे शिक्षकों और छात्रों ने निपुणता से दोहराया। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे आदि मौजूद रहे। बादमें गार्डन इंचार्ज प्रो. एनबी सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। वहीं, विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के रज्जू भैया हाल में भी योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बीके अग्रवाल ने की। उन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सभी अध्यापक, शोधार्थी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षक मंडल के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद, कुलसचिव डॉ. विनीता यादव, वित्त अधिकारी धर्मेंद्र प्रकाश त्रिपाठी आदि शामिल हुए। शिविर में संघटक कॉलेजों के एनएसएस के छात्रों ने भी सहभागिता की। कुलपति ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि योग की जन्म भारत में हुआ। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में योग परामर्शदाता डॉ. अमित कुमार सिंह ने इसके महत्व पर प्रकाश डला और योगासन क्रिया को संतुलित जीवन शैली का आधार बताया। इस मौके पर कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह और उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सिंह ने विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘योग, विज्ञान एवं मानव स्वास्थ्य’ का विमोचन किया। वहीं, नेहरू ग्राम भारती डीम्ड विश्वविद्यालय के शोध केंद्र में भी योग पर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, कपाल भारती, चक्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. पीएन पांडेय, कुलसचिव आरएल विश्वकर्मा, प्रो. आरसी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालयों में भी स्वस्थ्य रहने की होड़ दिखी। योग पर आयोजित कार्यक्रम में खासी संख्या में शिक्षक और छात्र जुटे। सभी ने प्रशिक्षण में योग की बारीकियां सीखीं और स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। ईसीसी में योग प्रशिक्षण मनोज कुमार ने योग के विभिन्न आसनों की बारीकियां और उनका महत्व ब ताया। इसमें प्राचार्य डॉ. मर्विन मैसी, शिक्षक डॉ. उमेश प्रताप सिंह, डॉ. संजय मिश्र, डॉ. राजेश कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे। इलाहाबाद डिग्री में भी योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉल्ेज के बेगम खुर्शीदा ख्वाजा हाल में योग दिवस मनाया गया। पल्लवी दयाल एवं अपूर्वा ने छात्राओं को योगाभ्यास कराया। प्राचार्य डॉ. यूसुफा नफीस ने योग का महत्व बताया। वहीं, एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में पर योग के महत्व पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि योग का उद्देश्य व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास करना है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. लालिमा सिंह, डॉ. रुचि मालवीय, डॉ. शिवशंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में योग के विभिन्न आसन ताड़ आसन, वृक्ष आसन, अर्धचक्र आसन, भद्रासन, मकरासन, अर्धउष्ट्र आसन, वक्र आसन आदि के बारे में बताया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. कमला दुबे ने की। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिया में श्रेया यादव को पहला एवं इषिता मुखर्जी को दूसरा स्थान मिला जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में आभा यादव एवं विभा यादव को क्रमश: पहला एवं दूसरा और भाषण प्रतियोगिता में गरिमा यादव, साक्षी पांडेय एवं पूर्णिमा द्विवेदी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला। कुलभस्कर आश्रम पीजी कॉलेज में भी योग प्रशिक्षण हुआ, जिसमें प्राचार्य डॉ. ज्योति शंकर श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक और छात्र शामिल हुए। वहीं, केपी ट्रेनिंग कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में आनंद योग आश्रम के संस्थापक संत दिवकर महाराज ने अध्यापकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने योग के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed