{"_id":"65704f70e8792e964b03656b","slug":"teachers-and-employees-protested-due-to-non-payment-of-salary-in-naini-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: वेतन न मिलने से परेशान शिक्षक और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कार्यवाहक रजिस्ट्रार ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: वेतन न मिलने से परेशान शिक्षक और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कार्यवाहक रजिस्ट्रार ने दिया इस्तीफा
Wed, 06 Dec 2023 04:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 06 Dec 2023 04:15 PM IST
सार
प्रयागराज के नैनी में बीते 10 माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान शिक्षक और कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद शुआट्स के कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉक्टर सी जॉन वेस्ले ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस माह से वेतन न मिलने से परेशान शुआटस में शिक्षक और कर्मचारी रजिस्ट्रार और कुलपति कार्यालय पर ताला जड़कर प्रदर्शन कर रहे। वेतन को लेकर कई चक्रो में विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन से बातचीत हो चुकी है। वहीं कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन और तालाबंदी को देखते हुए शुआट्स के कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉक्टर सी जॉन वेस्ले ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
मालूम हो कि मंडलायुक्त के नेतृत्व में प्रबंधन ने नौ दिसंबर तक वेतन देने का वादा किया था। इस पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई थी। बच्चों से सेमेस्टर की फीस जमा करने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया। साथ ही छह दिसंबर से परीक्षा कराने की घोषणा कर दी, जिससे शिक्षक और कर्मचारियों ने परीक्षा कराने में असमर्थता व्यक्त करते हुए बुधवार को विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय पर ताला लगा दिया। साथ ही घूम-घूम कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों का तेवर देखकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की परीक्षा का समय 11 दिसंबर कर दिया। साथ ही अगले सेमेस्टर की फीस को 15 दिसंबर तक जमा करने का नोटिस जारी कर दिया, जिससे छात्रों में भी असंतोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं शुआट्स के कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉक्टर सी जॉन वेस्ले ने दिया इस्तीफा। उन्होंने कार्यवाहक कुलपति डॉक्टर रेनु प्रसाद को अपना इस्तीफा मेल किया है। कार्यवाहक रजिस्ट्रार के इस्तीफा देने के बाद। डॉ विश्व स्वरूप मेहरा को नया रजिस्ट्रार बनाया गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और शिक्षक से नये कार्यवाहक रजिस्ट्रार ने प्रबंधन से बातचीत करने के लिए दो घंटे का समय मांगा है।