फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher Transfer: Online application for transfer for teachers in aided secondary schools soon

शिक्षक तबादला: एडेड माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के लिए स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द

Tue, 06 Jul 2021 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 09:53 PM IST
सार

  • पहली बार सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए होगा ऑनलाइन तबादला

विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों की ओर से तबादले के लिए साफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। निदेशालय की ओर से आवेदन की पूरी प्रक्रिया को परखा जा चुका है। 

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश भर के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में खाली शिक्षकों के पदों की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से जुटाई जा चुकी है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहली बार ऑनलाइन स्थानांतरण व्यवस्था लागू होने के बाद अब शिक्षकों को नौ चरणों की कठिन स्थानांतरण व्यवस्था से राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन

 

शिक्षकों के स्थानांतरण से पहले दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, दोनों जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक, उसके बाद दोनों संयुक्त शिक्षा निदेशक से एनओसी लेने के बाद अपर निदेशक माध्यमिक कार्यालय में आवेदन करना पड़ता था। अब शिक्षकों को पुरानी व्यवस्था से राहत मिलेगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed