फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teacher should not risk endangering copies

शिक्षक संघ करेगा यूपी बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार

Tue, 12 May 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
teacher should not risk endangering  copies
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा, ठकुराई गुट, अटेवा पेंशन बचाओ मंच एवं वित्तविहीन शिक्षक संघ हित दूसरे अन्य संगठनों ने वर्तमान परिस्थिति में मूल्यांकन के बहिष्कार का निर्णय लिया है। शिक्षक संगठनों ने कहा कि जब सीबीएसई घर बैठे शिक्षक से मूल्यांकन करवा सकता है तो यूपी बोर्ड एवं प्रदेश सरकार क्यों हठधर्मी कर रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने वर्तमान परिस्थिति में मूल्यांकन के बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि उनका संगठन पूरे प्रदेश में मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला इकाई ने प्रदेश नेतृत्व एवं शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी से वार्ता के बाद निर्णय लिया है कि जिले के शिक्षक 12 मई से शुरू हो रहे मूल्यांकन में शामिल नहीं होगा। जिले के शिक्षक साथियों से अपील है कि वह अपनी जान को जोखिम में डालकर मूल्यांकन न करें। उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायण गुट के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में मूल्यांकन करना शिक्षकों के लिए संभव नहीं होगा। वहीं, अटेवा पेंशन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षक कर्मचारी मूल्यांकन के अपने बहिष्कार पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि जीवन को खतरे में डालकर मूल्यांकन संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed