फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher recruitment, paving the way to allow the Commission

शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, आयोग ने दी अनुमति

Mon, 06 Feb 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Feb 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment, paving the way to allow the Commission
निर्वाचन आयोग - फोटो : PTI
इविवि में अध्यापकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। निर्वाचन आयोग ने विवि प्रशासन को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है। अब यदि कोई नई बाधा नहीं आई तो इसी महीने विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 290 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू है। कुछ छोटे विभागों में नियुक्ति भी कर ली गई लेकिन अभ्यर्थियों ने रोस्टर तथा कई अन्य बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज करा रखी थी।
विज्ञापन


मामला न्यायालय में जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आपत्तियों के मद्देनजर रोस्टर में संशोधन के बाद नए सिरे से विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया। कार्यपरिषद से भी इसके लिए अनुमति मिल गई है। इसी परिपेक्ष्य में विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्वाचन आयोग की अनुमति के लिए पत्र लिखा था। ताकि, आगे चलकर कोई बाधा न आने पाए। अब आयोग का जवाब आ गया है। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है। अफसरों का कहना है कि  विज्ञापन तैयार किया जा रहा है। जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इविवि प्रशासन की सुस्त कार्यशैली की चपेट में अफसरों और कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी है। निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया तो शुरू होने की उम्मीद जगी है लेकिन अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में निराशा है। विवि में रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी के पद पर स्थाई नियुक्ति वर्षों से नहीं हुई है। इनके अलावा लैब असिस्टेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, स्टेट ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, ऑडिटर आदि के 100 से अधिक पदों के लिए भी विवि प्रशासन आवेदन ले चुका है लेकिन इसके आगे की प्रक्रिया ठप है। इतना ही नहीं विवि में कर्मचारियों के सैकड़ों पद वर्षों से खाली हैं लेकिन उनकी भर्ती नियमों में ही उलझकर रह गई है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed