फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher Recruitment: Candidates sitting on the dharna were picked up late at night

शिक्षक भर्ती: धरने पर बैठे अभ्यर्थी देर रात उठाए गए

Tue, 20 Oct 2020 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Teacher Recruitment: Candidates sitting on the dharna were picked up late at night
69 हजार शिक्षक भर्ती में चयन प्रक्रिया से बाहर होने वाले अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
69000 सहायक अध्यापक भर्ती मेें आवेदन की गलती के कारण चयन प्रक्रिया से बाहर होने पर सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर धरना दे रहे अभ्यर्थियों को सोमवार देर रात पुलिस ने हटा दिया। कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया, हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस ने आश्वासन दिया जिसके बाद नाराज अभ्यर्थी माने। मंगलवार को इस मुद्दे पर वार्ता होगी। धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना था कि कोर्ट ने आवेदन की गलती सुधारने के पक्ष में आदेश दिया है, इसके बाद भी बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कुछ नहीं किया गया। कुछ जिलों में आवेदन में गलती होने के बाद भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को सचिव ने अभ्यर्थियों से मोबाइल पर बात कर समस्या सोमवार तक हल करने का आश्वासन दिया था, इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। सोमवार को सचिव न तो अपने कार्यालय आए और न ही उन्होंने छात्रों के लिए कुछ किया। उनके इंतजार में प्रदेश के अलग-अलग भागों से कई अभ्यर्थी आए हैं, इसमें महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। बड़ी संख्या में अभ्यथी भूख से परेशान सचिव का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना था कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद गिनती के चार से पांच दिन ही कार्यालय आए। शेष वह लखनऊ स्थित महानिदेशक कार्यालय से काम करते रहे। पूरी शिक्षक भर्ती खत्म होने के बाद भी वह एक भी दिन कार्यालय नहीं आए। सचिव की अनुपस्थिति में जब धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने संयुक्त सचिव विजय शंकर मिश्र बात की तो उनका कहना था कि हमारे पास किसी जिले का रिकार्ड नहीं है, वह कुछ नहीं कर सकते। छात्रों ने कहा कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो भूख हड़ताल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed