फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teacher nps

बारह वर्ष बाद शिक्षकों को मिलेगा एनपीएस का लाभ

Wed, 31 May 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 31 May 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
teacher nps
इलाहाबाद
बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्रदेश भर के विद्यालयों के शिक्षकों को नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) का लाभ देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए परमानेंट रजिस्ट्रेशन एकाउंट नंबर (प्रान) आवंटन की कार्रवाई जारी है। एनसीएस का लाभ उन शिक्षकों को मिलेगा जो एक अप्रैल 2005 के बाद तैनात हुए हैं। तब से अब तक प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तकरीबन 5.35 लाख शिक्षकों की तैनात हुई है लेकिन पहले चरण में करीब 2.35 लाख शिक्षकों को ही इसका लाभ मिलेगा क्योंकि शेष करीब तीन लाख शिक्षकों के मामले न्यायालय में लंबित है और वहां से अंतिम फैसला होने के बाद ही उन्हें एनपीएस का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


सरकार ने वर्ष 2005 में पेंशन खत्म कर दी। इसके बाद से ही पेंशन का विकल्प तलाशा जा रहा था। फिर सरकार ने एनपीएस शुरू की। इसमें कर्मचारी के वेतन से 10 फीसदी रकम काटकर एनपीएस में जमा की जाएगी और इतनी ही रकम सरकार की ओर से कर्मचारी के खाते में जमा होगी। अभी तक किसी अध्यापक के निधन पर पारिवारिक पेंशन की व्यवस्था है लेकिन अब उन्हें एनपीएस का लाभ मिलेगा। सरकार 12 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद एनपीएस के तहत शिक्षकों के वेतन से कटौती शुरू करने जा रही है। फिलहाल 2005 के बाद नियुक्त तकरीबन 5.35 लाख में लगभग तीन लाख शिक्षकों को एनपीएस का लाभ अभी नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


इनके अलावा जिन शिक्षकों को लाभ दिया जाना है कि उन्हें प्रान आवंटन का काम तेजी से किया जा रहा है।
जिन शिक्षकों को एनपीएस के लाभ के लिए कुछ और इंतजार करना होगा, उनमें करीब 1.36 लाख शिक्षा मित्र, तकरीबन एक लाख एकेडेमिक मेरिट वाले शिक्षक तथा लगभग 66 हजार ट्रेनी शिक्षक शामिल हैं। न्यायालय से फैसला आने के बाद उन्हें भी एनपीएस का लाभ मिलेगा। वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद मणि शंकर पांडेय के मुताबिक जिन शिक्षकों को एनपीएस का लाभ दिया जाना है, उन्हें प्रान आवंटन की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही वेतन से कटौती शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed