फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher leader in Bailey hospital met teacher injured in attack

हमले में घायल शिक्षक से मिले शिक्षक नेता

Fri, 08 Nov 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teacher leader in Bailey hospital met teacher injured in attack
Teacher leader in Bailey hospital met teacher injured in attack - फोटो : CITY DESK
हमले में घायल शिक्षक से बेली अस्पताल में मिले शिक्षक नेता
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं तो होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन
प्रयागराज। आदर्श इंटर कॉलेज शास्त्री नगर सोरांव में अराजक तत्वों के हमले में घायल शिक्षक शिव बाबू पांडेय से बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी मिलने पहुंचे। शिव बाबू पांडेय का इन दिनों शहर के बेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल शिक्षक से मिलने के साथ शिक्षक नेता ने परिवार के सदस्यों, विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों से मिलकर अस्पताल में हो रहे इलाज तथा अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शिव बाबू पांडेय के बाएं हाथ में फ्रैक्चर है, कान के परदे और मस्तिष्क में चोट है। शिक्षक नेता ने हमले के मास्टर माइंड अजय एवं मुख्य आरोपी बृजेश के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्र ने बताया कि हमारे शिक्षक शिव बाबू पांडेय ने विद्यालय की छात्रा को छेड़ने वाले जिस बृजेश नाम के लड़के को डाटकर विद्यालय से बाहर जाने को कहा, वह विद्यालय का छात्र नहीं है, वह बाहरी अराजक तत्व है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि पूरी घटना के मुख्य साजिशकर्ता अजय नाम का व्यक्ति है, जिसने आनन-फानन में लोगों को लेकर अध्यापक पर हमला करवाया। उन्होंने घटना के मुख्य आरोपी अजय और बृजेश सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। शिक्षक नेता ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर अराजक तत्वों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जनपद ही नहीं प्रदेश के शिक्षक व्यापक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। बेली अस्पताल में घायल शिक्षक से मिलने वालों में संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, जिला मंत्री डॉ. देवी शरण त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राम विजय सिंह, अंजनी कुशवाहा, स्वतंत्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed