{"_id":"5d093bc28ebc3e2ad96e1538","slug":"teacher-kidnapped-demands-1-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की फिरौती के लिए शिक्षक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की फिरौती के लिए शिक्षक का अपहरण
Wed, 19 Jun 2019 07:13 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Jun 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरौती वसूल करने के लिए एक शिक्षक को उसके परिचित ही उठा ले गए लेकिन पुलिस के जाल बिछाने पर घबड़ाकर शिक्षक को जौनपुर में छोड़कर भाग गए। शिक्षक को सकुशल बरामद करके पुलिस उसे प्रयागराज लेकर आई। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
जगन्नाथपुर, भदोही निवासी अकबाल दास सरोज यहां अल्लापुर में रहते हैं और शिवकुटी स्थित परशुराम माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान पढ़ाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 तारीख को उनको मुंबई जाना था लेकिन टिकट कंफर्म नहीं था। ऐसे में उनके परिचित रवि किशोर टिकट कंफर्म कराने के बहाने उनको अपने साथ कार में बिठाकर ले गया। अकबाल दास के मुताबिक कुछ दूर बाद तीन व्यक्ति कार में और बैठ गए। यहां से चारों उसे लेकर जौनपुर की ओर निकल गए। जब उसने पूछा तब इन लोगों ने उसके संग मारपीट शुरू कर दी। रवि ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर वालों से एक करोड़ रूपये मांगने को कहा।
विज्ञापन
उसके बाद अकबाल दास के ही मोबाइल से उसके घर फोन करके पैसे का इंतजाम करने को कहा, साथ ही पुलिस को बताने पर मार डालने के लिए धमकाया। धमकी से सहमे परिजन पहले पैसों के इंतजाम के लिए राजी हो गए लेकिन काफी बड़ी रकम होने से उनकी हिम्मत छूट गई। इसके बाद सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे परिजनों ने जार्जटाउन पुलिस को घटना के बारे में बताया। शिक्षक के अपहरण की सूचना पर पुलिस के भी कान खड़े हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत शिक्षक के फोन को सर्विलांस पर लगा दिया। बदमाश उसके फोन का लगातार इस्तेमाल कर रहे थे। थोड़ी ही देर में पुलिस को उसकी लोकेशन मिलनी शुरू हो गई। पुलिस टीम ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। तब तक बदमाशों को इसकी भनक लग गई। अपनी लोकेशन बदलकर वे मडियाहूं पहुंच गए। तब तक पुलिस पीछे लग चुकी थी। जब उनको लगा कि पुलिस उनको पकड़ लेगी तब वह शिक्षक को जौनपुर शहर छोड़कर भाग निकले।
पीछा करते हुए थोड़ी बाद वहां जार्जटाउन थाने से अभय श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह एवं कृष्णकुमार सिंह की टीम पहुंच गई। वहां अकबाल दास घायलावस्था में पड़े मिले। पुलिस उनको लेकर यहां आई। देर-शाम मेडिकल कराने के बाद उनको परिजनों को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक शिक्षक की तहरीर पर आरोपी रवि किशोर समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अभी फरार हैं। रवि किशोर सीआईएसएफ का जवान बताया जा रहा जबकि अन्य आरोपियों के बारे में पड़ताल की जा रही है।