फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   T-18 route Firstly run from Priyagraj station then via city station, running electrification work

स्पीड ट्रायल के बाद जल्द शुरू होगी टी-18, पहले प्रयाग फिर सिटी स्टेशन के रास्ते पहुंचेगी दिल्ली

Tue, 01 Jan 2019 06:03 PM IST
यशवीर सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: यशवीर सिंह Updated Tue, 01 Jan 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
T-18 route Firstly run from Priyagraj station then via city station, running electrification work

देश में निर्मित पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड टी-18 ट्रेन का स्पीड ट्रायल होने के बाद इसके शीघ्र ही शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ट्रेन का संचालन दिल्ली से वाराणसी के बीच इलाहाबाद जंक्शन के रास्ते होगा। अभी इस ट्रेन के प्रस्तावित रूट में दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-प्रयाग-वाराणसी है। क्योंकि इस पूरे रूट का विद्युतीकरण है। बताया जा रहा है कि इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह रूट का विद्युतीकरण होने के बाद इस ट्रेन का संचालन इसी रास्ते होगा। 

विज्ञापन


टी-18 के अब तक कुल चार ट्रायल हो चुके हैं। इसमें दो ट्रायल उत्तर मध्य रेलवे जोन के आगरा एवं इलाहाबाद मंडल में दस दिनों के अंतराल में हुए। आगरा मंडल में ट्रेन अधिकतम 181 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी। जबकि 29 दिसंबर को दिल्ली से इलाहाबाद के बीच इसकी रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटा रही। दिल्ली से वाराणसी की दूरी टी-18 को आठ घंटे में तय करनी है। अभी इसके दिल्ली से चलने का समय सुबह छह बजे का प्रस्तावित है। जो दिन में 12.25 बजे इलाहाबाद एवं अपराह्न दो बजे वाराणसी पहुंचेंगी।
विज्ञापन


वापसी में वाराणसी से दिन में 2.30 बजे चलने के बाद शाम चार बजे के आसपास इलाहाबाद एवं रात 10.30 बजे ट्रेन दिल्ली पहुंच जाएगी। जंक्शन से प्रयाग के रास्ते अभी इसका संचालन किया जाएगा। हालांकि इलाहाबाद सिटी स्टेशन के मुकाबले यह रूट लंबा है। उधर मंडुवाडीह से जंक्शन के बीच रेल विकास निगम  लिमिटेड की ओर से विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। जो कुंभ मेला के बाद पूरा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि टी-18 ट्रेन से प्रवासी भारतीयों को दिल्ली से लाने एवं वहां भेजने की भी रेलवे द्वारा तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed