Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Synthetic semaglutide is a better option for managing diabetes

सिंथेटिक सेमाग्लूटाइड मधुमेह को नियंत्रित करने का बेहतर विकल्प : डॉ. केपी चंद्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Synthetic semaglutide is a better option for managing diabetes
मधुमेह और मोटापे को नियंत्रित रखने के लिए बाजार में जेनेरिक दवा सिंथेटिक सेमाग्लूटाइड मौजूद है। यह एक बेहतर विकल्प के रूप में है। इस दवा का मासिक खर्च 1,500 से 3,000 रुपये के बीच है। आम मरीज भी इसका लाभ उठा सकता है। यह बातें शनिवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के धनवंतरि सभागार में यूपीआईएमएकॉन-2026 कार्यक्रम में लखनऊ के डॉ. केपी चंद्रा ने कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि मूल निर्माता की दवा का मासिक खर्च 10,000 से 25,000 रुपये तक है। इस वर्ष मार्च में सेमाग्लूटाइड दवा के पेटेंट की अवधि समाप्त हो गई है। इसके बाद देश की कई कंपनियां सिंथेटिक सेमाग्लूटाइड लेकर आई हैं।
विज्ञापन


नई दवा की प्रभावशीलता और सुरक्षा को लेकर कड़े परीक्षण किए गए हैं। कंपनियों ने 300 से 400 मरीजों पर क्लीनिकल ट्रायल किया है। ट्रायल में यह साबित हुआ है कि नई दवा मूल दवा के बराबर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. आरकेएस चौहान को प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मोटापा, मेटाबोलिक डिसऑर्डर और सर्जरी में नवीनतम विकास पर विशेष फोकस रहा। डॉ. विभु रंजन खरे ने मोटापे को एक पुरानी बीमारी के तौर पर परिभाषित किया।
डॉ. अभिषेक पांडे ने शरीर के अतिरिक्त फैट का अंगों पर असर बताया। कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार पांडे, डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. आशुतोष गुप्ता व डॉ. अनुभा श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।


दवा शुरू करने से पहले बहुत अधिक जांच की आवश्यकता नहीं : डॉ. अरुण पांडे, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट
एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. अरुण पांडे ने बताया कि मधुमेह से पीड़ित लगभग 30 से 50 फीसदी पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या आम तौर पर देखी जाती है। इस विषय पर खुलकर बात करने की आवश्यकता है। दवा शुरू करने से पहले बहुत अधिक जांच कराने की आवश्यकता नहीं होती है। कई लोग इस दवा को लेने से दिल की बीमारी होने से डरते हैं लेकिन यह डर पूरी तरह सही नहीं है। मूल रूप से यह दवा दिल की बीमारी के लिए ही बनाई गई थी बाद में इसे यौन विकार के इलाज के लिए उपयोग किया जाने लगा। इस समस्या का इलाज बहुत सरल है।

वजन घटाने में डाइट के साथ दवाइयां कारगर : डॉ. सुबोध जैन, मधुमेह रोग विशेषज्ञ
मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध जैन ने कहा कि मोटापे की सही पहचान, प्रबंधन और जीवनशैली में बदलाव जरूरी है। डाइट और व्यायाम के साथ नई दवाएं भी कारगर हैं। इनमें टिर्जेपेटाइड और सेमाग्लूटाइड शामिल हैं। इनके दुष्प्रभावों और आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ानी होगी। इन दवाओं के दुष्प्रभाव बहुत कम हैं। पुरानी दवाओं से मानसिक रोग, अवसाद और आत्महत्या की प्रवृत्ति जैसी समस्याएं होती थीं। इन दवाओं के इस्तेमाल से लोगों का 20 से 25 किलो तक वजन कम हुआ है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का उपयोग न करें।

बच्चेदानी सहित कई अन्य सर्जरी में दूरबीन विधि उपयोगी : डॉ. तोषी जैन, कंसल्टिंग गायनेकोलॉजिस्ट
कंसल्टिंग गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. तोषी जैन ने बताया कि दूरबीन सर्जरी से तमाम समस्याओं का निदान संभव है। बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं, रसौलियों और फाइब्रॉइड को दूरबीन सर्जरी के जरिये निकाला जाता है। पेट पर एक सेमी और आधे सेमी के छोटे चीरे लगाकर 20 से 30 सेमी तक की सिस्ट और बड़े फाइब्रॉइड भी निकाले जाते हैं। इस सर्जरी के बाद मरीज 24 से 48 घंटे के भीतर आसानी से चल-फिर सकते हैं। मरीजों को एक हफ्ते के भीतर सामान्य काम पर लौटने की छूट मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed