फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swati Singh, BJP election may Ldwa

स्वाति सिंह को विधानसभा चुनाव लड़वा सकती है भाजपा

Tue, 26 Jul 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Swati Singh, BJP election may Ldwa
केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : ब्यूरो/ गोरखपुर
इलाहाबाद। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह के परिवार पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में पार्टी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन को बख्सने के मूड में नहीं है। पार्टी ने तय किया है कि नसीमुद्दीन की बर्खास्तगी तक वह आंदोलन जारी रखेगी। इसके लिए अब पार्टी की महिला विंग भी सड़क पर उतरेगी। शुरूआत 28 जुलाई को लखनऊ से होगी। यहां भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। इसमें इलाहाबाद से भी काफी संख्या में महिलाएं जाएंगी। इस दौरान बसपा सुप्रीमो से मांग की जाएगी कि वह नसीमुद्दीन को बर्खास्त करे।
विज्ञापन


सोमवार को प्रेस क्लब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उक्त बातें कहीं। कहा कि नसीमुद्दीन द्वारा दयाशंकर सिंह की मासूम बच्ची के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। राज्य सरकार इस मामले में दोहरा मापदंड अपना रही है। खुद सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि दयाशंकर से ज्यादा अभद्र भाषा का प्रयोग नसीमुद्दीन ने किया है। फिर भी राज्य सरकार ने अब तक बसपा महासचिव के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है। इससे साफ जाहिर है कि सपा और बसपा में गठबंधन है। कहा कि 28 जुलाई तक अगर नसीमुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो भाजपा आगे अपने आंदोलन को व्यापक रूप देगी। दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को विधानसभा चुनाव लड़ाये जाने के सवाल पर भी केशव ने मना नहीं किया।
विज्ञापन


केशव ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के 70 वर्ष पूर्ण होेने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मोदी 16 से 22 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। केशव ने यूपी सीएम अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह केंद्र सरकार के तमाम प्रोजेक्टों पर रोड़ा लगा रहे हैं। कहा कि फाफामऊ में छह लेन के गंगा ब्रिज पर उन्होंने अब तक एनओसी नहीं दी है। इसके अलावा इलाहाबाद-गोरखपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने के मामले पर भी वह चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed