फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swatantradev says Akhilesh's claim of returning to power in 2027 will prove to be Mungerilal dream

UP : स्वतंत्रदेव बोले - 2027 में मुंगेरीलाल का सपना साबित होगा अखिलेश का सत्ता में वापसी का दावा

Wed, 25 Feb 2026 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 08:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री और प्रयागराज के जिला प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में हुंकार भरते हुए कहा कि प्रदेश में 2017 और 2022 की तरह 2027 में भी प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा।

विज्ञापन
Swatantradev says Akhilesh's claim of returning to power in 2027 will prove to be Mungerilal dream
यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री और प्रयागराज के जिला प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में हुंकार भरते हुए कहा कि प्रदेश में 2017 और 2022 की तरह 2027 में भी प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा। उन्होंने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव का सत्ता प्राप्त करने का सपना ''मुंगेरीलाल के हसीन सपने'' जैसा साबित होगा।

विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी मंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से एस आईआरअभियान के अंतर्गत हुए कार्यों की प्रगति जानी। जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया जब तक अभियान का कार्य पूर्ण न हो जाए, तब तक विश्राम नहीं करना है। मंत्री ने आगामी विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा कि 2027 अब दूर नहीं है। कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य कमल होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और सतत संवाद बनाए रखें।
विज्ञापन


एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन पर स्वतंत्र देव सिंह ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन किसी समझौते के खिलाफ नहीं, बल्कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति का परिचायक था। उन्होंने कटाक्ष किया यह प्रदर्शन बता रहा था कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को किस हाल में पहुंचा दिया है। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्हें होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, राजमणि कोल, पियूष रंजन निषाद, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ला, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed