UP : स्वतंत्रदेव बोले- एंटी बीजेपी हल्ला मचाना ही सपा और कांग्रेस का काम, बिहार में महागठबंधन को जनता ने नकारा
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि एंटी बीजेपी हल्ला मचाना ही सपा और कांग्रेस का काम है। बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी इन दोनों दलों ने खूब हल्ला मचाया लेकिन जनता जनार्दन ने महागठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि एंटी बीजेपी हल्ला मचाना ही सपा और कांग्रेस का काम है। बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी इन दोनों दलों ने खूब हल्ला मचाया लेकिन जनता जनार्दन ने महागठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया। परिणाम आप सबके सामने है। एनडीए ने वहां प्रचंड बहुमत हासिल किया। कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने यह बातें संवाददाताओं से हुई बातचीत में कही।
स्वतंत्र देव ने कहा कि जहां-जहां भाजपा सरकार है वह सभी राज्य विकास की ओर अग्रसर है। एसआईआर के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है। जिसको जो कहना है वह आयोग से कहे। सपा और कांग्रेस वंशवाद, परिवारवाद ,जातिवाद को लेकर हो हल्ला मचाते हैं। बिहार में जनता ने सुशासन को चुना है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मार्ग पर चलकर काम कर रही है।
हमारी सरकार का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी जाति वर्ग को मिले। कोर कमेटी की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचे उसका लाभ मिले इसकी समीक्षा करने के लिए ही वह आज प्रयागराज आए हुए हैं। कहा कि माघ मेला में तीर्थ यात्रियों को परेशानी न हो इसका निर्देश अफसरों को दिया गया है।
इसके पूर्व भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का महापौर गणेश केसरवानी, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गुरुप्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी की मौजूदगी में स्वागत किया। इस अवसर पर संतोष पटेल, डॉ शैलेष पांडेय, मनोज कुशवाहा, विश्वास श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, आनंद दुबे, सरदार पतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।