फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Wed, 13 Jan 2021 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated with great pomp
धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
विज्ञापन

भाजयुमों कार्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन, युवा उद्यमियाें को किया सम्मानित
मंझनपुर। भाजयुमो ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि फूलपुर के भाजपा विधायक प्रवीण सिंह पटेल एवं पार्टी की जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने युवा उद्यमियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। समारोह में धर्मराज मौर्य, संजय जायसवाल, आशीष केसरवानी, दीपचंद दिवाकर, शेखर पांडेय, प्रतीक जायसवाल, मनीष साहू, राजीव रैना, नीरज साहू, ओमनारायण शुक्ला, ओमप्रकाश पासी, पप्पू चौधरी, हर्ष केसरी, प्रदीप जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्त्रस्म का संचालन महामंत्री रिंकू मौर्य ने किया। वहीं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती को लेकर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर डीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, डीडीओ विजय कुमार आदि अधिकारी एवं युवक मंगल दल के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष भैयालाल पाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने कहा विवेकानंद ने युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने का मूलमंत्र दिया था। उन्होंने समाज को एकता में पिरोने का काम किया। सभी को उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए। गोष्ठी में कैलाश चंद्र केसरवानी, चंद्रबली पटेल, आनंद मोहन सिंह, शहनवाज अहमद, वेदपाल, इंद्रेश यादव, कुशल पटेल, विभा यादव, लवकुश मौर्या, चंदन यादव, रामकैलाश पाल, राज यादव, तीरथ यादव, अजीत यादव, दिनेश यादव, नवनीत यादव, राज कोरी, लवलेश चौरसिया, राजकुमार पटेल, बच्चा भाई, जीतेंद्र पाल, अशोक पाल, वीरेंद्र, परवेज अख्तर, भोलानाथ सरोज, रामसिंह सरोज आदि मौजूद रहे।
करारी कस्बे के डॉ. एएच रिज़वी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। सेवा योजना के कार्यक्त्रस्म अधिकारी कैप्टन अबू तलहा अंसारी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें माहेनूर, आदिल, राहुल कुशवाहा, वसीम, उमरा परवेज़ आदि ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना ने युवाओं को देश के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्त्रस्म में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. मुकुन द्विवेदी, सुनील कुमार, मोहित त्रिपाठी, श्रीमती गुलनाज नक़वी आदि शिक्षक उपस्थित थे।
........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed