फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Nischalanand said: If India becomes a Hindu nation, then fifteen countries of the world will be a Hindu

स्वामी निश्चलानंद बोले : भारत अगर हिंदू राष्ट्र हुआ तो विश्व के पंद्रह देश सालभर में होंगे हिंदू राष्ट्र

Fri, 16 Sep 2022 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 12:49 AM IST
सार

पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी महाराज ने आगे कहा कि विश्व में कुल 204 देश हैं। इनमें से 53 देशों में हिंदू रहते हैं। कुछ माह पहले एक सम्मेलन हुआ था, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
Swami Nischalanand said: If India becomes a Hindu nation, then fifteen countries of the world will be a Hindu
Prayagraj News : शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि भारत अगर हिंदू राष्ट्र हुआ तो सालभर के भीतर विश्व के पंद्रह देश हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाएंगे। शंकराचार्य ने आगे कहा कि सालभर पहले मेरे मुख से यह बात निकली थी। तभी से भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की लहर चल पड़ी है। पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी ने यह बातें बृहस्पतिवार को अपने नई झूंसी स्थित शिव गंगा आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। 

विज्ञापन



पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी महाराज ने आगे कहा कि विश्व में कुल 204 देश हैं। इनमें से 53 देशों में हिंदू रहते हैं। कुछ माह पहले एक सम्मेलन हुआ था, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। उस सम्मेलन में भारत के बाहर के  जो प्रतिनिधि थे उनका मानना था कि भारत की राजनैतिक दिशाहीनता के कारण हमारे हाथ-पांव बंधे हुए हैं। जिस दिन भारत ने अपने को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया, उसके बाद जल्द से जल्द अन्य 14-15 देश भी अपने को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देंगे।

विज्ञापन

कहा कि अब यह सवाल उठेगा कि भारत को हिंदूर राष्ट्र कैसे घोषित किया जाए। तब सभी को यह मानना होगा कि आदिकाल से सभी के पूर्वज सनातनी वैदिक कला हिंदू थे। यहां से हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने पर बात उठनी चाहिए। शंकराचार्य स्वामी स्वारुपानंद जी महाराज के उत्तराधिकारी घोषित किए जाने के सवाल पर पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में किसी को अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया था। जो होंगे वो अघोषित ही होंगे। फिर क्या कारण था कि उन्होंने किसी के नाम की घोषणा नहीं की। इन सवालों पर विचार करना चाहिए। इसके साथ ही गद्दी की जो परंपरा है, उसका पालन करना चाहिए।

विज्ञापन

काशी में ज्ञावापी और श्रृंगार गौरी मामले पर किए गए सवाल पर पुरी शंकराचार्य ने कहा कि हमारी दृष्टि केवल काशी, मथुरा तक सीमित नहीं है। बल्कि मक्का में मक्केश्वर महादेव तक है। परिवार नियोजन पर कानून लाने के सवाल पुरी शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा कहीं न कहीं प्रभावित हुई है। गर्भपात और परिवार नियोजन का कानून कई धर्मों के लोग नहीं मानेंगे। इसका प्रभाव किसी न किसी रुप में हिन्दुओं पर ही पड़ेगा।


पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज मंगलवार की रात गया से चलकर प्रयागराज पहुंचे थे। 16 सितंबर तक पुरी शंकराचार्य झूंसी के शिव गंगा आश्रम में प्रवास करेंगे। 17 सितंबर को पुरी शंकराचार्य प्रयागराज से राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। इस मौके पर शंकराचार्य के सचिव निरविकल्पानंद जी, प्रफुल्ल जी महाराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed