फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   swach bharat abhiyaan

अब चलेगा स्वस्थ भारत का अभियान

Mon, 08 Dec 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
swach bharat abhiyaan
इलाहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की तरह स्वस्थ भारत अभियान भी शुरू हो गया है। हालांकि यह पहल प्रधानमंत्री ने नहीं की है, इसे मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एमएलएनएम) के परास्नातक (पीजी) छात्रों ने शुरू किया है। ‘हेल्दी इंडिया मिशन’ इलाहाबाद से शुरू होकर पहले प्रदेश में और फिर पूरे देश में लोगों को जागरूक करने के साथ उपचार करेगा। अभियान से कई गैर सरकारी संगठन भी जुड़ चुके हैं। पूरे देश में फैलाने के लिए पीजी छात्रों ने सोशल साइट का सहारा लेकर देश भर के चिकित्सकों को जोड़ रहे हैं। केरल, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब सहित कई प्रदेशों के चिकित्सकों ने इस मिशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरा सहयोग देने का वायदा किया है।
विज्ञापन


एमएलएनएम कॉलेज के पीजी छात्रों ने इसे ‘हेल्दी इंडिया मिशन’ नाम दिया है। मिशन में मेडिसिन, सर्जरी, आर्थो, गॉयनी, आप्थोमोलॉजी सहित कई विभागों के 28 पीजी छात्र जुड़े हैं। हंडिया में स्वास्थ्य शिविर के करने के साथ इसकी शुरूआत हुई है। मिशन के अगुवावाई कर रहे पीजी छात्र डॉ. सुशील कहते हैं कि मिशन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ्य रहने की समझ बढ़ाना है। स्वास्थ्य शिविर में उनकी बीमारियों को जानकारी दी जाएगी। जांच कर दवाएं दी जाएगी। सोशल साइट फेसबुक पर  ‘डॉक्टर फॉर ह्युमिनिटी’ नामक पेज पर देश भर के 170 डॉक्टर भी इस मिशन से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed