फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspension on pcs 2018 interview

पीसीएस के इंटरव्यू को लेकर उहापोह की स्थिति

Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Suspension on pcs 2018 interview
Suspension on pcs 2018 interview
शनिवार और रविवार को बंदी के निर्णय से अभ्यर्थियों में बढ़ा असमंजस
विज्ञापन

प्रदेश में 55 घंटे की बंदी के कारण टल चुके हैं दो दिनों के इंटरव्यू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में 55 घंटे की बंदी के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस-2018 के शुरुआती दो दिनों 13 एवं 14 जुलाई को प्रस्तावित इंटरव्यू स्थगित कर चुका है। अब हर शनिवार एवं रविवार को बंदी की घोषणा के बाद आगामी इंटरव्यू के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को आयोग कार्यालय खुलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
पीसीएस-2018 का इंटरव्यू 13 जुलाई से शुरू होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण 13 एवं 14 जुलाई को प्रस्तावित इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया। दोनों इंटरव्यू क्रमश: 10 एवं 11 अगस्त को होंगे। पीसीएस-2018 का इंटरव्यू अब 15 जुलाई से शुरू होगा, जो 31 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगा। इस दौरान दो शनिवार एवं दो रविवार पड़ेंगे। आयोग ने बंदी के कारण 13 जुलाई (सोमवार) और 14 जुलाई (मंगलवार) का इंटरव्यू इसलिए स्थगित कर दिया, क्योंकि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अन्य राज्यों और प्रदेश के दूर-दराज के जिलों से अभ्यर्थियों को प्रयागराज आना है।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार एवं मंगलवार को प्रस्तावित इंटरव्यू के आयोजन को लेकर भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। 31 जुलाई के बाद चार से सात अगस्त तक और फिर 10 (सोमवार) एवं 11 अगस्त (मंगलवार) को इंटरव्यू होना है। प्रदेश सरकार की ओर से हर शनिवार एवं रविवार को बंदी की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों के बीच इस बात को लेकर असमंजस है कि बाकी के इंटरव्यू समय से पूरे कराए जा सकेंगे या नहीं। अभ्यर्थियों को अब सोमवार को आयोग का कार्यालय खुलने का इंतजार है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीओ मुख्य परीक्षा पर भी असमंजस
सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की मुख्य परीक्षा 18 एवं 19 जुलाई को प्रस्तावित है। परीक्षा लखनऊ में होनी है। 18 जुलाई को शनिवार और 19 जुलाई को रविवार है। ऐसे में एपीओ मुख्य परीक्षा के आयोजन को लेकर भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

अभिलेख सत्यापन पर भी संशय
यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत अभिलेख सत्यापन से वंचित रह गए चयनित अभ्यर्थियों को एक अन्य मौका देते हुए 13, 14, 15, 16 जुलाई को अभिलेख सत्यापन कराने का निर्णय लिया था। लॉकडाउन के कारण 13 एवं 14 जुलाई को प्रस्तावित इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया, जो अब क्रमश: 20 एवं 21 जुलाई को होगा। इन दोनों नई तिथियों में भी क्रमश: सोमवार एवं मंगलवार का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed