फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspected selected officers of PCS-2015, Delhi Calls

पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनित अफसर दिल्ली तलब

Sat, 23 Jun 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Jun 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Suspected selected officers of PCS-2015, Delhi Calls
uppsc
इलाहाबाद। पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनित अफसर सीबीआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय तलब कर लिए गए हैं। इनमें सपा के करीबी शासन स्तर के पूर्व अफसर के पुत्र भी शामिल हैं। सीबीआई ने इन चयनित अफसरों को विभिन्न आपराधिक धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत नोटिस जारी किया है। अगले हफ्ते सीबीआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में इनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मिले सुबूतों के आधार पर सीबीआई ने इन अफसरों को दिल्ली बुलाया है। जिन्हें नोटिस जारी किया है, उनमें टॉप-20 में चयनित कई अफसर शामिल हैं। सीबीआई की ओर से प्रारंभिक जांच के बाद पीसीएस-2015 के मामले में आयोग के कुछ अज्ञात अफसरों और कुछ बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच के दौरान पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों की सूची तैयार की गई थी और इलाहाबाद स्थित सीबीआई कैंप कार्यालय में उनसे पूछताछ भी की गई थी।
विज्ञापन


जांच आगे बढ़ी तो सीबीआई को संदिग्ध चयनितों में कुछ अफसरों के खिलाफ ठोस सुबूत मिले और अब इन्हीं सुबूतों के आधार पर सीबीआई उनसे दोबारा पूछताछ करने जा रही है। इस बार सूची में कुछ ऐसे अफसर भी शामिल किए गए हैं, जिनसे पिछली बार पूछताछ नहीं की गई थी। सूत्रों का कहना है कि टीम लीडर आईपीएस राजीव रंजन के नेतृत्व में सीबीआई के एडिशनल एसपी चंद्रदीप एवं कुछ अन्य अधिकारियों की टीम पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनित अफसरों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed