फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspected man arrested in Indian Airforce region.

वायुसेना के निषेध क्षेत्र में घूमता मिला युवक, गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Suspected man arrested in Indian Airforce region.
प्रयागराज। धूमनगंज के बम्हरौली स्थित वायुसेना स्टेशन में एक युवक संदिग्ध रूप में घूमता मिला। उसके पास मोबाइल भी बरामद हुआ। खास बात यह है कि वह परिसर के तकनीकी क्षेत्र तक पहुंच गया था। परिसर की सुरक्षा में लगे जवानों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना दो जुलाई की है। बम्हरौली वायुसेना स्टेशन परिसर में दोपहर 3.40 बजे एक युवक संदिग्ध हाल में घूमते हुए पकड़ा गया। उसे पकड़कर फ्लाइट लेफ्टिनेंट संदीप कुमार प्रजापति ने पूछताछ शुरू की तो उसने अपना नाम सुनीश जायसवाल(31) पुत्र राजीव कुमार जायसवाल निवासी बांसमंडी तिलक रोड बताया। जिस वक्त उसे पकड़ा गया वह वायुसेना के तकनीकी क्षेत्र के बीएफटीएस हैंगर के पास मौजूद था। उसके पास से काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। हालांकि मांगने पर वह बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। तलाशी में उसके पास एक मोबाइल फोन भी मिला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को धूमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया। यहां वायुसेना स्टेशन की मुख्य सुरक्षा अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्तुति अग्रवाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घंटों हुई पूछताछ, विशेष टीम भी पहुंची
वायुसेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में संदिग्ध युवक के पकड़े जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहले वायुसेना परिसर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद विशेष टीम ने भी आरोपी से घंटों पूछताछ की। उधर थाने लाए जाने पर पुलिस ने भी उससे पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कारपेंटर है और लकड़ी के काम के लिए वायुसेना परिसर पहुंचा था। रास्ता भटक जाने के कारण वह इधर उधर घूम रहा था और इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed