फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Survey before delimitation for formation of new wards

नए वार्डों के गठन को परिसीमन के पहले का सर्वे

Tue, 25 Feb 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Survey before delimitation for formation of new wards
Survey before delimitation for formation of new wards
प्रयागराज। जनगणना के लिए नगर निगम सीमा विस्तार में शामिल 712 गांवों में वार्ड गठन के लिए सर्वे करा रहा है। जनसंख्या और क्षेत्रफल आकलन के बाद नोटिफिकेशन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद नए वार्डों का स्वरूप तय कर नंबर आवंटित किए जाएंगे। साथ ही सुविधाओं के विकास का खाका भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद आबादी के हिसाब से तय हो गया है कि शहर में 20 नए वार्डों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही वार्डों की संख्या 100 हो जाएगी। प्रस्तावित 20 वार्डों में आबादी और क्षेत्रफल के आकलन करने के लिए नगर निगम एक कंपनी से सर्वे करा रहा है।
विज्ञापन

सीमा विस्तार में नगर निगम सीमा में शामिल किए गए सभी 712 गांवों में तीन, पांच या सात गांवों को जोड़कर एक वार्ड का गठन किया जाएगा। या गांव चाहे जितने हों, लेकिन किसी नव सृजित वार्ड की आबादी 15 हजार से अधिक नहीं होगी। क्षेत्रफल और जनसंख्या के साथ सुविधाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के इस सर्वें की रिपोर्ट को तैयार कराने के बाद शासन की अनुमति का इंतजार करेगा। शासन की हरी झंडी मिलते ही नए वार्डों की सूचना को गजट कराने की कार्रवाई की जाएगी। वार्ड गठन के बाद पहला काम जनगणना का कराया जाएगा।

सीमा विस्तार में शामिल गांवों में वार्ड गठन की प्रक्रिया का खाका खींचा जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वार्ड गठन की सूचना गजट की जाएगी। वार्ड गठन की यह अधिकारिक प्रक्रिया न्याय पंचायतों के कार्यकाल तक लंबित रह सकती है। -सतीश कुमार, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed