{"_id":"601d110d37056542531df37d","slug":"supreme-court-collegium-approves-the-proposal-for-elevation-of-11-judicial-officers-as-judges-of-allahabad-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट में 11 न्यायिक अधिकारी बनेंगे जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 11 न्यायिक अधिकारी बनेंगे जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
Fri, 05 Feb 2021 03:04 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Feb 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जजों की नियुक्ति पर शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 11 न्यायिक अधिकारियों के जज बनने का रास्ता साफ कर दिया है। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में कुल 64 जजों के पद खाली थे। अब इन नियुक्तियों के बाद खाली पदों की संख्या 53 रह जाएगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 न्यायिक अधिकारियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार फरवरी को मोहम्मद असलम, अनिल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार ओझा, साधना रानी (ठाकुर), ओम प्रकाश त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, उमेश चंद्र शर्मा, सैयद आफताब हुसैन रिजवी, अजय त्यागी, सैयद वाज मियां और अजय कुमार श्रीवास्तव-2 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज बनाने की सिफारिश को हरी झंडी दे दी। मालूम हो इलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों की अनुमोदित संख्या 160 है। वर्तमान में हाईकोर्ट में 96 जज हैं।
विज्ञापन