{"_id":"61c20d184e568467b674b65c","slug":"sunshine-in-the-day-increased-melting-in-the-evening-allahabad-news-ald323198729","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में खिली धूप, शाम होते बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में खिली धूप, शाम होते बढ़ी गलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में खिली धूप, शाम होते ही बढ़ी गलन
- अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रहा भारी अंतर
प्रयागराज। संगमनगरी में ठंड और गलन का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। उतारचढ़ाव के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर रहा। जिससे दिन में तो कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते -होते बढ़ी गलन परेशानी का कारण बनी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार की सुबह से खिली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन दोपहर बाद से ही ठंड बढ़ने लगी। गलन बढ़ी तो लोग ठंड से बचाव के लिए जुगाड़ तलाशने लगे। घरों में भी गलन वाली ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और ब्लोअर के आगे बैठे रहे। देर शाम तक जिन बाजारों में अमूमन भीड़ दिखती थी, उन बाजारों में भी ठंड के कारण शाम को रौनक कम होने लगी। रात में निजी प्रयासों से लोगों ने अलाव की व्यवस्था की, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलते नहीं दिखे। हलांकि नगर निगम के अफसरों का दावा है कि शहर के 110 स्थानों पर अलाव जलवाए गए। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों के बाहर लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव के आसपास जुटे रहे। चाय की दुकानों पर कुछ ज्यादा भीड़ रही।