{"_id":"58544bda4f1c1bf951649b76","slug":"sunil-will-see-the-world-through-the-eyes-of-two-blind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील की आंखों से दुनिया देखेंगे दो नेत्रहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील की आंखों से दुनिया देखेंगे दो नेत्रहीन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं कर रही ज्यादा नेत्रदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लापुर स्थित बाघंबरी हाउसिंग स्कीम निवासी 84 वर्षीय सुनील कुमार बनर्जी भले ही अब इस दुनिया में न हों लेकिन उनकी आंखें अब भी इस दुनिया को देखेंगे। वह मरणोपरांत नेत्रदान की इच्छा जता गए थे। उनके पुत्र ने यह इच्छा पूरी की और दो नेत्रहीनों की आंखों की रोशनी वापस मिल गई।
सुनील कुमार बनर्जी का निधन 15 दिसंबर को हो गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में मरणोपरांत नेत्रदान की इच्छा जाहिर की थी। उनके निधन के बाद पुत्र सुदीप बनर्जी ने आई बैंक क्षेत्रीय नेत्र संस्था, एमडी नेत्र चिकिल्सालय की इसकी सूना दी। इस पर मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के एमडी डॉ. एसपी सिंह ने डॉक्टर वेनलाल, डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. शितांशु शुक्ला की टीम को नेत्रदाता के आवास पर भेजा।
दान से प्राप्त आंखों का डॉ. एसपी सिंह ने परीक्षण किया और दो नेत्रहीनों को कार्निया प्रत्यारोपण के लिए बुलवाया एवं उनका सफल ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के बाद दोनों नेत्रहीन ठीक हो गए और अब दुनिया देख सकते हैं। डॉ. एसपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि मरणोपरांत नेत्रदान कर नेत्रहीनों को पुन: नेत्र ज्योति प्रदान करने में सहयोग करें। इसके लिए आई बैंक 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर है। लोग आईबैंक के फोन नंबर ‘09451762902’ एवं ‘09807477789’ पर संपर्क कर सकते हैं।