{"_id":"5956b5bf4f1c1bcb168b4985","slug":"summon-union-minister-kalraj-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को समन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
कलराज मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला न्यायालय ने जवाहर हत्याकांड में बचाव पक्ष की मांग पर सफाई साक्ष्य के लिए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को तलब किया है। कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है। प्रकरण की अगली सुनवाई सात जुलाई 2017 को होगी। यह आदेश एडीजे रमेश चंद्र ने बचाव पक्ष की अर्जी पर सुनवाई के बाद दिया है।
शुक्रवार को जवाहर हत्याकांड प्रकरण की सुनवाई हुई। जेल से करवरिया बंधुओं को पेश किया गया। मामला सफाई साक्ष्य में चल रहा है। बचाव पक्ष की ओर से अर्जी देकर कहा गया है कि घटना के दिन कपिल मुनि करवरिया और राम चंद्र उर्फ कल्लू भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कलराज मिश्र से मिलने लखनऊ गए थे और उनसे मुलाकात की थी। दौरान विवेचना सीबीसीआईडी ने कलराज मिश्र का बयान भी दर्ज किया है।
यह तर्क रखा गया कि कलराज मिश्र की गवाही होना आवश्यक है। उनको वह बतौर सफाई साक्षी प्रस्तुत करना चाहता है। इसके पूर्व बचाव पक्ष ने कलराज मिश्र का बयान दर्ज किए जाने के लिए कमीशन जारी किए जाने की मांग की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के दिल्ली स्थित पते पर समन भेजे जाने का आदेश दिया है।