फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suicide case in Naini Jail: Massacre and gang-rape committed on the back of a girlfriend

नैनी जेल में आत्महत्या का मामला : प्रेमिका के मुंह फेर लेने पर कर दिया नरसंहार और सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 12 Nov 2020 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Suicide case in Naini Jail: Massacre and gang-rape committed on the back of a girlfriend
क्राइम

नवाबगंज के एक गांव में दंपती सहित उनकी दो बेटियों की 23 अप्रैल 2017 की रात में जघन्य हत्या कर दी गई थी। चार लोगों की हत्या से पूरे जिले में कोहराम मच गया था। आरोपियों ने हत्या से पहले 17 और 20 वर्षीय दोनों बेटियों के साथ दुष्कर्म भी किया गया था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद परिवार में एक बेटा जो उस वक्त प्रतापगढ़ में परीक्षा देने गया था एक बेटी जो शिमला में रहती थी ही बचे थे।

विज्ञापन


बेटे ने शिवबाबू यादव, भल्लू यादव, जवाहरलाल, बाके यादव, नवीन यादव व नागेंद्र यादव के खिलाफ हत्या और सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था, लेकिन जब जांच हुई तो मामला पलट गया। 17 जुलाई 2017 को पुलिस ने नीरज मौर्या, मोहित पाल, प्रदीप पटेल और सत्येंद्र पटेल के नामों का खुलासा किया। जिसमें बताया गया कि नीरज और मारी गई 17 वर्षीय लड़की एक प्राइवेट विद्यालय में एक साथ पढ़ाते थे।

विज्ञापन

Suicide case in Naini Jail: Massacre and gang-rape committed on the back of a girlfriend
Crime Scene
उनका आपस में प्रेम प्रंसग काफी दिनों से चल रहा था, लेकिन घटना से कुछ दिन पहले लड़की ने नीरज से बातचीत बंद कर किसी और लड़के के करीब हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। नीरज ने सात हजार रुपये लड़की को उधार दिए थे। वह अपने पैसे भी मांग रहा था।

पैसे देने के बजाय लड़की ने एक दिन उसे गाली दे दी। जिससे बौखलाए नीरज ने लड़की को पूरे परिवार के साथ खत्म करने का निर्णय ले लिया था। 23 अप्रैल 2017 की रात नीरज मौर्या की बहन की शादी थी। घर में बहन की शादी हो रही थी और वह अपने साथियों के साथ रात में लड़की के घर पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म और जघन्य हत्या की वारदात को अंजाम दे रहा था। तब से वह जेल में था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed