{"_id":"5cd9c4d6bdec22077d5be666","slug":"sue-of-attempt-to-capture-booth-against-two-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दो नेताओं के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग के प्रयास का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दो नेताओं के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग के प्रयास का मुकदमा
Tue, 14 May 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 14 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापार के मऊआइमा के मदारीपुर गांव में रविवार को बूथ कैप्चरिंग के प्रयास और मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा के दो स्थानीय नेताओं समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की भी धारा लगी है। बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
मऊआइमा के मदारीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को मतदान के दौरान बवाल हो गया था। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कुछ लोगों ने बूथ में जबरन घुसने का प्रयास किया तो पहले उनसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों फिर सपाइयों से झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर ईट पत्थर और लाठियां चलने लगीं थीं। सपा समर्थक करन यादव समेत कई लोग घटना में घायल हो गए थे। एक पुलिस कर्मी भी बवाल के दौरान घायल हो गया था।
बवाल की वजह से मतदान करीब एक घंटे तक रुका रहा था। बाद में अधिकारी भारी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे तो दोनों से लोग भाग निकले थे। इसके बाद दोबारा मतदान का कार्य शुरू हुआ। इस मामले में रविवार की रात पुलिसकर्मी राहुल यादव की तहरीर पर मऊआइमा थाने में स्थानीय भाजपा नेता रणविजय सिंह एवं विजय सिंह समेत 25 अन्य के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर मऊआइमा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात लोगों के बारे में भी पता लगाया जाएगा।