फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suddenly the roar of the bulldozer fell silent, the action of demolition of marked buildings of cri

Prayagraj : अचानक खामोश हो गई बुलडोजर की गर्जना, टली अपराधियों के चिह्नित भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Sun, 05 Mar 2023 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 01:17 AM IST
सार

अपराधियों के चिह्नित भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शनिवार को टल गई। दिन भर कयासबाजी चलती रही कि अब किसकी बारी है। ध्वस्तीकरण के लिए चकिया, खुल्दाबाद और मेहंदौरी में बुलडोजर गरजने की चर्चा रही।

विज्ञापन
Suddenly the roar of the bulldozer fell silent, the action of demolition of marked buildings of cri
Prayagraj News : बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

अपराधियों के चिह्नित भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शनिवार को टल गई। दिन भर कयासबाजी चलती रही कि अब किसकी बारी है। ध्वस्तीकरण के लिए चकिया, खुल्दाबाद और मेहंदौरी में बुलडोजर गरजने की चर्चा रही। हालांकि पीडीए और प्रशासन के अफसरों ने इस प्लान को सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखा था, लेकिन अचानक ध्वस्तीकरण प्लान चेंज होने से हलचलों पर विराम लग गया।

दिन के 11 बजे ही शहर में गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चलने की बात चर्चा में आ गई। खुल्दाबाद थाने के अलावा कई थानों की फोर्स का अलर्ट मोड पर रखा गया था। चक निरातुल मुहल्ले में भीड़ बढ़ने लगी। कहा जा रहा था कि उमेश हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित किए गए शूटर गुड्डू मुस्लिम के घर पर कुछ देर में ही हथौड़ा तल जाएगा, लेकिन कसाय सिर्फ कयास ही रह गए।

विज्ञापन

इस दिन शूटर गुड्डू मुस्लिम के चक निरातुल स्थित मकान को तोड़ने की तैयारी थी। पुलिस के दावे के मुताबिक उमेश हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम ही सीसीटीवी फुटेज में बम चलाते हुए चिह्नित किया गया है। गुड्डू मुस्लिम का घर चक निरातुल में एक संकरी गली के भीतर है। इस भवन को तोड़ने के लिए बुलडोजर न जा पाने की स्थिति में हथौड़ा चलाकर ध्वस्तीकरण कराने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को इस भवन को तोड़ा जाना था।

हलचल सुबह ही शुरू हो गई, लेकिन दोपहर 12 बजे कहा गया कि अब कार्रवाई फिलहाल स्थगित रहेगी। माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से गली में स्थित भवन को तोड़ने की मुकम्मल तैयारी न होने की वजह से ही पीडीए ने इस कार्रवाई को अगले दिनों के लिए टाल दिया। इसी तरह मेहंदौरी में शूटर गुलाम के भी घर पर बुलडोजर चलने की चर्चा रही, लेकिन गर्जना शांत हो गई। कार्रवाई ठहरने को लेकर अफसर खुलकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं थे। बस इतना कहा गया कि अब होली के बाद माफिया के खिलाफ इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed