फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Successful transplantation of woman's shoulder in Motilal Nehru Medical College

उपलब्धि : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में महिला के कंधे का सफल प्रत्यारोपण

Wed, 20 Oct 2021 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Successful transplantation of woman's shoulder in Motilal Nehru Medical College
Prayagraj News : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में महिला के कंधे का सफल प्रत्यारोपण किया गया। - फोटो : प्रयागराज
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यहां के आर्थोपेडिक विभाग के चिकित्सकों ने सर्जरी कर एक महिला के कंधे का पूर्ण प्रत्यारोपण किया है। सर्जरी के बाद महिला को इमरजेंसी में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज में कूल्हे, घुटनों का आदि का प्रत्यारोपण पहले से हो रहा है। लेकिन कंधे का प्रत्यारोपण पहली बार हुआ है। 
विज्ञापन


आर्थोपेडिक विभाग के चिकित्सक डॉ. सचिन यादव ने बताया कि सुल्तानपुर की 32 वर्षीय युवती कमलेश मौर्या के कंधे में पांच वर्षों से गठिया था। इस वजह से उसका कंधा उठ नहीं रहा था और वह अपना काम नहीं कर पा रही थी। वह 15 अक्तूबर को एसआरएन में ओपीडी में दिखाने आई थी। उसकी हालत को देखते हुए कंधे के पूर्ण प्रत्यारोपण का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


18 अक्तूबर को उनके नेतृत्व में महिला के कंधे की सर्जरी की गई, जो कि सफल रही। महिला ठीक है। अब उसे सात दिनों तक अस्पताल में रखा जाएगा। डॉ. सचिन ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा की गई सर्जरी काफी एडवांस है। जो कि देश के कुछ ही नामचीन चिकित्सा संस्थानों में हो रही है। टीम में उनके साथ डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. कीर्ति चौहान, डॉ. व्यास शुक्ला, डॉ. रवि प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी श्रीवास्तव, शहर के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. केडी त्रिपाठी, डॉ. कपिल कुलश्रेष्ठ सहित शहर के तमाम बड़े आर्थोपेडिक सर्जनों से इसे एक  बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि मेडिकल कॉलेज में इस सर्जरी के शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर लोगाें को लाभ मिलेगा। उन्हें इस सर्जरी को कराने के लिए न तो अधिक पैसों का भुगतान करना होगा और न ही दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों के चक्कर लगाने होंगे। अब उनके घर के नजदीक ही यह सर्जरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed