{"_id":"5cf29e6fbdec2207186a6de2","slug":"submitted-to-srn-police-filed-record-statement-of-staff-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन में छेड़खानी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया स्टाफ नर्स का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन में छेड़खानी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया स्टाफ नर्स का बयान
Sat, 01 Jun 2019 09:19 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
एसआरएन अस्पताल में रात्रि ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स से छेड़खानी के मामले में शनिवार को पीड़ित स्टाफ नर्स का बयान पुलिस ने दर्ज किया। इस दौरान मौके पर पहुंचकर जांच अधिकारी ने मुआयना भी किया। अब मंडे को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाने की तैयारी है।
अल्लापुर की रहने वाली महिला एसआरएन अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसने अस्पताल के जूनियर डॉक्टर राघवेंद्र पर अश्लील हरकत करने व धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 28 मई को रात्रि ड्यूटी के दौरान आरोपी डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर इमरजेंसी में बुलाकर उससे अश्लील हरकत की। जिसके बाद वह किसी तरह खुद को बचाकर ड्यूटी रूम में पहुंची तो आरोपी ने उसके मोबाइल पर फोन किया।
साथ ही अश्लील मैसेज भेजा। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने घटना के बारे में उससे पूछताछ की। साथ ही मौका मुआयना भी किया। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को कॉल हिस्ट्री व मैसेज का स्क्रीन शॉट भी दिखाया। पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। अब कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि ओटी में हुई घटना के बाद वह खुद को किसी तरह बचाते हुए भागकर ड्यूटी रूम में गई। वहां पर उस वक्त वार्ड ब्वॉय अजय मौर्य भी ड्यूटी पर तैनात था। उसे घटना की जानकारी देते वक्त ही आरोपी डॉक्टर ने उसके पास फोन किया और फिर अश्लील मैसेज भेजा। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले में वार्ड ब्वॉय से भी पूछताछ कर सकती है।