फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sub inspector attempted suicide in the outpost

दरोगा ने चौकी के भीतर किया आत्मदाह का प्रयास

Sun, 24 Feb 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
sub inspector attempted suicide in the outpost
पुलिस - फोटो : file photo
सिविल लाइंस में शनिवार रात करीब आठ बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दरोगा ने चौकी के भीतर आत्मदाह का प्रयास किया। उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया जिससे वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। बहुत समझाकर उसे शांत कराया गया। आरोप है कि आरटीआई के तहत खुद के संबंध मेें जानकारी मांगे जाने पर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


घटना सुभाष चौराहा पुलिस चौकी मेें रात करीब आठ बजे हुई। थाने में तैनात दरोगा मो. कलीम चौकी में कुछ लोगों के साथ बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक दोनों पक्ष उग्र हो उठे और उनमें बहस होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक दरोगा ने आत्मदाह की नीयत से खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देख वहां मौजूद अन्य दरोगाओं के हाथ-पांव फूल गए। उधर चौकी के आसपास भीड़ लग गई। उन्होंने बहुत समझाया तब जाकर दरोगा शांत हुआ। उधर तब तक दूसरा पक्ष वहां से निकल गया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कौशाम्बी के रहने वाले एक कथित मीडियाकर्मी ने सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देकर दरोगा के बारे में आय समेत कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। जिससे दरोगा काफी परेशान था और इसे लेकर ही उसने यह कदम उठाया। मामले की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने में हड़कंप मच गया। थाने से प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और उसे समझाया। जिसके कुछ देर बाद दरोगा वहां से चला गया। प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना था कि दरोगा किसी बात को लेकर परेशान थे जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। उधर सीओ आलोक मिश्रा ने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी के भीतर हुई इस घटना से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चौकी के भीतर पेट्रोल कहां से आया। क्या दरोगा इसे लेकर पहुंचा था या यहां पहले से पेट्रोल रखा था। अगर दरोगा पेट्रोल लेकर आया तो मौके पर मौजूद अन्य दरोगाओं ने उसी वक्त उसे क्यों नहीं टोका। एक सवाल यह भी है कि आखिर दूसरे पक्ष को चौकी में किसने और क्यों बुलाया था। साथ ही घटना के बाद वह कैसे आराम से चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना की सूचना पर मीडियाकर्मी पहुंचे तो वहां जार्जटाउन थाने का दरोगा इंदल यादव मौजूद था। आरोप है कि मीडियाकर्मियों ने जानकारी चाही तो उसने अभद्रता भी की। सवाल यह है कि आखिर किसी अन्य थाने का दरोगा उस वक्त चौकी में क्या कर रहा था। साथ ही वह सिविल लाइंस चौकी में तैनात दरोगा को यह कहता रहा कि मामले की जानकारी किसी को न दी जाए। अब सवाल यह है कि आखिर अपनी ड्यूटी छोड़कर वह आखिर किसी और थाना क्षेत्र में क्या कर रहा था।


दरोगा अपने बारे में आरटीआई के तहत कुछ व्यक्तिगत जानकारी मांगे जाने से परेशान था और इसीलिए उसने यह कदम उठाया। दोनों पक्षों को बुलाया गया था जिसके बाद उनमें समझौता हो गया।  
अतुल शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed