फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students staged a protest and raised slogans after failing to get clean water and good food.

Prayagraj News: साफ पानी और अच्छा खाना न मिलने पर छात्रों ने खोला मोर्चा, की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Students staged a protest and raised slogans after failing to get clean water and good food.
पहाड़ी पर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने शनिवार रात करीब आठ बजे साफ पानी और अच्छा खाना न मिलने पर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। वह डीएम के आने तक आंदोलन जारी रखने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रात करीब आठ बजे मेस में अच्छा भोजन न मिलने और गंदगी युक्त पानी की सप्लाई से नाराज होकर खाना खाने से इन्कार कर दिया। विद्यार्थियों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, एसीपी मेजा बृजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। विद्यार्थियों से बात करने की कोशिश की लेकिन वे डीएम को बुलाने को लेकर अड़े हुए हैं। रात करीब साढ़े दस बजे तक वह आंदोलन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्ष पहले भी छात्रों ने किया था आंदोलन
चार वर्ष पहले भी नवोदय विद्यालय के छात्र समस्या को लेकर आंदोलित हुए थे। कई दिनों तक हंगामा चलता रहा। स्कूल के छात्रावास में गंदगी, गंदे पानी की सप्लाई और भोजन को लेकर ही छात्र आंदोलन की राह पर थे। फिर नवोदय विद्यालय समिति के पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराया था।

वर्जन
शनिवार की दोपहर तीन बजे सीबीएसई कार्यालय से निकल रहा था। तभी स्कूल से सूचना मिली कि बच्चों ने रात का खाना खाने से इन्कार कर दिया। स्कूल में बच्चों से बात की गई लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। रात आठ बजे मेस में खाना तैयार होने के बाद बच्चों ने खाने से इन्कार कर दिया। उन्हें समझाने का प्रयास जारी है। - डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, प्राचार्य।

वर्जन
आंदोलित छात्रों से वार्ता की जा रही है। उनकी समस्या दूर कर माहौल को शांत करने की कोशिश जारी है। - बृजेश पाठक, एसीपी मेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed