{"_id":"59f631094f1c1b98678b8208","slug":"students-show-talent-appreciation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, हुई सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, हुई सराहना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर पब्लिक स्कूल (टीपीएस) में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘उन्नयन-2017’ रविवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य नाटिका आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वर्ष 2016-17 में अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा बोर्ड परीक्षाओं में विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति के रूप में नगद राशि, स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि इविवि के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आरपी मिश्रा एवं प्रबंधन के सदस्यों ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रो. मिश्रा ने कहा कि इस तरह की प्रतिभागिता से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हिन्दी नृत्य नाटिका ‘कालिया मर्दन’, अंग्रेजी नाटिका ‘मदर्स डे-ज्वॉय ऑफ गिविंग’ के जरिए कला का प्रदर्शन किया। नृत्य नाटिका ‘शेप ऑफ यू’ के जरिए भारतीय एवं पाश्चात्य शैली को प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्या कावेरी अधिकारी ने वार्षिक उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत प्रबंधन डॉ.आरके टंडन ने किया।
इसके पहले शनिवार को मुख्य अतिथि इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक डॉ.सुनील गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरूआत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘जलपरी नृत्य’, ‘समुद्र की महिमा का बखान’, ‘वृक्षधरा के है भूषण’ नाटक प्रस्तुत किए। नाटिका ‘रेड रायडिंग हुड’ के जरिए नन्हे विद्यार्थियों ने अंजाने व्यक्तियों पर विश्वास न करने का संदेश दिया। हास्य नाटिका ‘आप की अदालत’ का भी मंचन हुआ। समारोह में न्यायमूर्ति अरुण टंडन, अमित खन्ना, प्रो.पीएन मेहरोत्रा, राजीव खन्ना, डॉ.आरके टंडन आदि मौजूद थे।