फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students of KPUC hostel took to the streets in protest against the deadly attack on a student, blocked Lucknow

Prayagraj : छात्र पर जानलेवा हमले के विरोध में सड़क पर उतरे केपीयूसी हॉस्टल के छात्र, लखनऊ मार्ग पर चक्काजाम

Sat, 17 May 2025 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 May 2025 12:40 PM IST
सार

Allahabad University News: छात्र पर जानलेवा हमला करने वालों बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित केपीयूसी हॉस्टल के छात्र शनिवार को सड़क पर उतर गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के सामने लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। 

विज्ञापन
Students of KPUC hostel took to the streets in protest against the deadly attack on a student, blocked Lucknow
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर चक्काजाम करते केपीयूसी के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय केपीयूसी छात्रावास के छात्रों ने शनिवार को जमकर बवाल किया। हॉस्टल के छात्र अनुराग चौहान पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी न होने और हत्या के प्रयास की धारा न बढ़ाए जाने से आक्रोशित हॉस्टल के छात्रों ने शनिवार को चक्काजाम शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में छात्र हास्टल के बाहर प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस के अधिकारी हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं नहीं बढ़ाई जा रही है। अनुराग पर चापड़ से हमला किया गया है। उसके सिर और गर्दन पर गहरे घाव हो गए हैं बावजूद इसके हत्या के प्रयास की धारा नहीं बढ़ाई जा रही है न ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस छात्रों को बरगलाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed