{"_id":"5cc4b44ebdec2207066c8808","slug":"students-cheered-with-their-teachers-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों ने लहराया परचम, स्कूलों में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों ने लहराया परचम, स्कूलों में खुशी का माहौल
Sun, 28 Apr 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की ओर से घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में जिले के बड़ी संख्या में स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा। शहर के बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी का परिणाम शत प्रतिशत रहा, स्कूल की दो छात्राओं किरन सिंह एवं आस्था द्विवेदी को जिले में क्रमश: नौवां एवं दसवां स्थान मिला। भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का रिजल्ट 91 फीसदी और इंटर का 89 फीसदी रहा।
विज्ञापन
बील सतचौरी इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सेंट डीबी इंटर कॉलेज नैनी के सभी परीक्षार्थी पास हो गए। एसपी कान्वेंट इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। ज्वालादेवी सरस्वती विद्या मंदिर रसूलाबाद का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि विद्यालय के हर्षभान कुशवाहा को 12 वीं में जिले में छठां स्थान मिला। राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज का हाईस्कूल का परिणाम 92 फीसदी और इंटरमीडिएट का परिणाम 90 फीसदी रहा। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज का हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परिणमा शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के बारहवीं के छात्र विनीत कुमार सिंह ने जिले में चौथा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइंस के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी मेधा का परचम लहराया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के हाईस्कूल के छात्र अंकुर यादव ने 93.17 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। किदवई मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का परिणाम 96 फीसदी और इंटरमीडिएट का परिणाम 90 फीसदी रहा। सिंधु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। महबूब अली इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। गंगा बाल विद्या मंदिर का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
हमीदिया गर्ल्स इंटर कॉलेज का 12 वीं का रिजल्ट 89 फीसदी और हाईस्कूल का परिणाम 90 फीसदी रहा। नारायणी आश्रम बालिका इंटर कॉलेज शिवकुटी का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्र प्रतीक सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले में आठवां स्थान हासिल किया।