फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students celebrated Chhoti Diwali as unemployed Deepotsav decorated lamps and jhalers

प्रयागराज : छात्रों ने बेरोजगार दीपोत्सव के रूप में मनाई छोटी दिवाली, सजाए दीपक और झालर

Wed, 03 Nov 2021 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Students celebrated Chhoti Diwali as unemployed Deepotsav decorated lamps and jhalers
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर बेरोजगार दिवस मनाते छात्र। - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर संयुक्त बेरोजगार संघर्ष समिति ने झालरों से बेरोजगार दीपोत्सव लिखकर छोटी दिवाली को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने झालरों और दीपक से बेरोजगार दीपोत्सव लिखा। कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन


लाखों पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार विज्ञापन जारी नहीं कर रही है। इसके खिलाफ अनवरत धरना प्रदर्शन चल रहा है, बावजूद इसके सरकार ने अभी तक बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया है। इसके चलते छात्र छोटी दिवाली को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाने के लिए बाध्य हैं। 
विज्ञापन


समस्यायों के निस्तारण को कुलपति को सौंपा ज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्र नेता अजय यादव सम्राट की अगुवाई में बुधवार को 470 वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। छात्रों ने समस्याओं के निस्तारण के लिए कुलपति को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन स्थल से छात्र कुलपति दफ्तर पहुंचे। उनकी मांग थी कि छात्रों की समस्यायों के निस्तारण करने को लेकर गठित कमेटी की बैठक जल्द से जल्द बुलाई जाए। विद्यार्थी अपनी समस्याओं को छात्र संघ के माध्यम से रखते हैं। इसलिए छात्रों को उनका छात्रसंघ दे दिया जाए। छात्रसंघ उनकी समस्याओं का आंकलन करेगा और फिर निस्तारण करने के उपाय करेगा। इसलिए कमेटी का पहला कार्य होगा छात्र संघ की बहाली पर अपना निर्णय दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed